विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा के कीरतसागर सरोवर तट पर 29 अगस्त से ऐतिहासिक कजली मेला शुरू, रूट डायवर्जन लागू

Updated: Fri, 28 Aug 2026 03:09 PM (IST)

महोबा के कीरतसागर सरोवर तट पर 29 अगस्त से ऐतिहासिक कजली मेला शुरू होगा। जुलूस और महोत्सव के लिए रूट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. कजली मेला 29 अगस्त से महोबा के कीरतसागर सरोवर पर शुरू

  2. जुलूस और महोत्सव के लिए व्यापक रूट डायवर्जन योजना लागू

  3. सभी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग और यातायात प्रतिबंध लागू

जागरण संवादाता, महोबा। शहर के कीरतसागर सरोवर तट पर शनिवार 29 अगस्त से ऐतिहासिक कजली मेला का आगाज होगा। जुलूस और महोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है।

बांदा, कबरई एवं खन्ना की ओर से आने वाले वाहन हमीरपुर चुंगी के पास राहुल ढाबा के सामने वाले मैदान व डाक बंगला के सामने रामलीला मैदान में पार्क होगें। छतरपुर मप्र एवं श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहन पुलिस लाइन से होते हुए सीओ नगर आवास के सामने वाले मैदान में पार्क किए जाएंगे।

कुलपहाड़ एवं पनवाड़ी से आने वाले वाहनों को बीएसएनएल टावर मोड़ से मुड़कर पालीटेक्निक के पीछे मैदान पर खड़ा किया जाएगा। मेले में आने वाले सभी दुपहिया वाहन रामनगर तिराहा के पास नवनिर्मित जीजीआइसी परिसर में पार्क होगें। चरखारी से आने वाले वाहनों को बजरिया चौकी से होकर पालीटेक्निक के मुख्य द्वार से प्रवेश करके मैदान में खड़ा किया जाएगा।

यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिलवई की ओर से आने वाले वाहनों को रेलवे क्रासिंग से पहले करिया पठवा ईदगाह के सामने मैदान में, पठा रोड से आने वाले वाहनों को वीर भूमि डिग्री कालेज के पास, लवकुश नगर की ओर से आने वाले वाहनों को लवकुशनगर तिराहा के पास स्थित कंजन गार्डन मैदान में खड़ा कराया जाएगा।

राठ चुंगी से बिलवई व झलकारी बाई तिराहा से लेकर ललिता भवन तक मेला क्षेत्र में कोई भी दो व तीन पहिया, चारपहिया व अन्य कोई भी भारी वाहन किसी भी दशा में प्रवेश नहीं करेंगे। बस स्टैंड महोबा से चरखारी जाने वाली सभी बसें हमीरपुर चुंगी, सागर रोड, पुलिस लाइन, कुलपहाड़ रोड सूपा होते हुए चरखारी पहुंचेंगी।

चरखारी से महोबा आने वाली रोडवेज बसें सूपा, कुलपहाड़ रोड, पुलिस लाइन रोड होते हुए हमीरपुर चुंगी से बस स्टैंड पहुंचेंगी। मेला के दौरान किसी भी तरह के भारी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। आवश्यक सेवाओं/सामग्री से संबंधित ट्रक केवल रात 12 बजे से सुबह 06 बजे के मध्य हमीरपुर चुंगी से प्रवेश करेंगे एवं उसी रास्ते से वापस होंगे।