छह वर्षीय आराधिका कर ने स्केटिंग में रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का 18.4 KM का बेंचमार्क तोड़ा
वृंदावन की छह वर्षीय आराधिका कर ने गाजियाबाद में स्केटिंग का नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने बिना रुके 110 ...और पढ़ें

मथुरा: स्केटिंग करती छात्रा आराधिका कर। फोटो सौ. स्कूल द्वारा
HighLights
छह वर्षीय आराधिका कर ने स्केटिंग में इतिहास रचा
बिना रुके 110 लैप में 27.03 किमी दूरी तय की
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का 18.4 किमी बेंचमार्क तोड़ा
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की छह वर्षीय होनहार छात्रा आराधिका कर ने स्केटिंग के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। गाजियाबाद के जेएसआर इंटरनेशनल स्केटिंग रिंक में आयोजित एक विशेष सत्र के दौरान आराधिका ने बैंक्ड स्केटिंग ट्रैक पर अद्भुत संतुलन और गति का परिचय देते हुए बिना विश्राम लगातार 110 लैप पूरे किए और मात्र 69 मिनट में 27.03 किलोमीटर की दूरी तय की।
छात्रा ने गति, स्टेमिना और मानसिक दृढ़ता का किया प्रदर्शन
उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के 18.4 किलोमीटर के बेंचमार्क को काफी पीछे छोड़ दिया है। पूरे प्रयास के दौरान आराधिका ने बैंक्ड ट्रैक पर निरंतर 23.5 किमी प्रति घंटे की तूफानी गति बनाए रखी, जिसमें उसकी गति, स्टेमिना और मानसिक दृढ़ता का प्रमाण है।
बिना विश्राम लगातार 110 लैप पूरे किए, मात्र 69 मिनट में 27.03 किलोमीटर की दूरी तय की
आराधिका की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उसके चैतन्य विहार (फेज-1), वृंदावन स्थित द सारंग हाई इंपेक्ट स्कूल का मार्गदर्शन और खेल के प्रति समर्पित दृष्टिकोण रहा है। विद्यालय के निदेशक खुशबू ओहरी ने कहा कि आराधिका का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन हर किसी को प्रेरित करने वाला है। निदेशक मार्तंड देव उपाध्याय व प्रधानाचार्या अंजू मल्होत्रा ने बधाई दी।
यह भी पढ़ें- रात में अचानक थाने पहुंचे SSP नीरज जादौन, चंडौस एसओ गायब मिलने पर किए सस्पेंड; विभाग में मची खलबली
स्केटिंग में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
रोलर स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा जवाहर बाग में आयोजित आगरा रीजनल स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अलग-अलग वर्गो में पदक जीते। इनलाइन, क्वाड, टॉय स्केटिंग वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें- पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस शुरू: गोरखपुर में रूट तय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, राजकुमार यादव, आशीष लवानिया, राकेश सिंह, मनीष गुप्ता, सतेंद्र सिंह, योगेश सिंह, सदस्य सनी, रीना चौधरी, राहुल सिंह मौजूद रहे।
