Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोवर्धन में 120 ग्राम नशीले पाउडर के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 10:12 PM (IST)

    गोवर्धन पुलिस ने एक युवक को 120 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किय ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गोवर्धन पुलिस ने एक युवक को नशीले पाउडर के साथ पकड़ा।

    2. तलाशी में 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।

    3. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने एक युवक को 120 ग्राम नशीला पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

    थाना प्रभारी भगवत गुर्जर के अनुसार शनिवार देर रात थाना गोवर्धन में तैनात उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भगोसा जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया।

    पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुजाहिद निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन बताया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।