Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में बड़ी चोरी की वारदात: ज्वेलरी की दुकान से ₹35 लाख के गहने ले उड़े चोर, व्यापारियो में दहशत

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    मथुरा के कोसीकलां में रावत ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने सेंधमारी की। लगभग 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। सुबह शटर टूटा देखकर घटना क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोसीकलां में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद जांच करते पुलिसकर्मी व फारेंसिक टीम। 

    संवाद सूत्र, जागरण मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शेरगढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रावत ज्वेलर्स की दुकान से चोर करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

    चोरी की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब एक अखबार विक्रेता ने दुकान का शटर टूटा देखा। उसने तुरंत दुकानदार भूपेंद्र रावत को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शटर और ताले टूटे मिले, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

    बताया गया कि चोरों ने लोहे की राड से शटर उठाकर दुकान में प्रवेश किया और कीमती आभूषण समेट लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान के पीछे एक खाली प्लॉट से सरिया और टूटे ताले बरामद हुए।

    फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इंस्पेक्टर राजकमल सिंह ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत है और गश्त बढ़ाने की मांग उठी है।