मऊ में सपा विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ में विधायक सुधाकर सिंह की तेरहवीं में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव घोसी के सपा विधायक सुधाकर सिंह के ददनपुर अहिरौली स्थित आवास पर दोपहर बाद पहुंचे। इस दौरान लोगों का रेला उमड़ पड़ा। खचाखच भीड़ की वजह से क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही।
सपा कार्यकर्ता इतने उतावले नजर आए कि स्थिति नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के पसीने आ गए। वह व्यवस्था को संभालने में लगे रहे। सपा मुखिया लखनऊ से सीधे सड़क मार्ग से विधायक के घर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों से बातचीत कर उनको सांत्वना दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।