आल इंडिया मिल्ली काउंसिल अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी नहीं रहे; शनिवार रात करीब 9:45 बजे ली अंतिम सांस
मुंडाली (मेरठ) के मदरसा इस्लामिया, अरबिया गुलजारे हुसैनिया अजराड़ा के मोहतमिम हकीम मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी का शनिवार रात सीने में दर्द के कारण 92 वर्ष ...और पढ़ें

आल इंडिया मिल्ली काउंसिल अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी। फाइल फोटो
संवाद सूत्र, जागरण. मुंडाली (मेरठ)। मुस्लिम शिक्षण संस्था मदरसा इस्लामिया, अरबिया गुलजारे हुसैनिया अजराड़ा के मोहतमिम हकीम मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी का शनिवार रात करीब 9:45 बजे सीने में दर्द के चलते इंतकाल हो गया। उनके अचानक इंतकाल की खबर से पूरे क्षेत्र और उलमा-ए-दीन में शोक की लहर दौड़ गई।
मदरसे के सूचना अधिकारी मौलाना गुलजार हुसैन ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत पर मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी को मेरठ के विवान अस्पताल ले जाया गया और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
92 वर्षीय मौलाना अब्दुल्ला मूलरूप से सहारनपुर के निवासी थे। करीब 66 वर्ष से मदरसा गुलजारे हुसैनिया के मोहतमिम रहते हुए उन्होंने इस्लामी जगत के लिए कई अहम काम किए। मौलाना अब्दुल्ला ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के संस्थापक व ताउम्र अध्यक्ष रहे। वे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, मदरसा दारुल उलूम देवबंद, मदरसा नदवातुल उलूम लखनऊ की शूरा (कार्यपरिषद) के सदस्य थे। इनके अलावा कई मदरसों, अन्य इस्लामी संस्थाओं के जिम्मेदार थे।
उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी के इंतकाल पर संवेदना व्यक्त की है, इनके अलावा कैराना से सांसद इकरा हसन, सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद, विधायक कमल अख्तर सहित कई राजनेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी के इंतकाल पर दुःख जताया हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।