विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपना खुद का घर या दुकान चाहिए तो मेडा दे रहा खास मौका, ई-आक्शन के जरिए खरीद सकते हैं मेरठ में प्लाट

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Updated: Sun, 23 Aug 2026 06:25 PM (IST)

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) 201 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की ई-नीलामी कर रहा है। यह प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें 12 और 13 सितंबर को बोली लगाई जाएगी।

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो) 

HighLights

  1. मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की कालोनियों में चिह्नित किए गए प्लाट

  2. 25 से शुरू होगी ईनीलामी की प्रक्रिया, 12 व 13 सितंबर को लगेगी बोली

जागरण संवाददाता, मेरठ। अपने प्लाट पर खुद का घर बनाने या दुकान बनाकर व्यवसाय शुरू करने की चाहत रखने वालों के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। मेडा 201 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों (प्लाटों) की बिक्री करने जा रहा है। आनलाइन नीलामी यानी (ई-आक्शन) के माध्यम से मेडा के प्लाट खरीदे जा सकते हैं। 25 अगस्त से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके तहत 25 से नौ सितंबर तक आवश्यक जमानत धनराशि जमा कर सकते हैं। इसके अंतर्गत 12 सितंबर को व्यावसायिक व 13 सितंबर को आवासीय श्रेणी के प्लाटों की बिक्री होगी।

इस योजना के तहत एमआइजी और एचआइजी श्रेणी के कुल 201 भूखंडों की ई-ऑक्शन के जरिए बिक्री की जाएगी। इसके अंतर्गत आवासीय प्लाट 67 व गैर आवासीय प्लाट 134 रखे गए हैं। मेडा वीसी संजय कुमार मीना ने कहा कि निष्प्रयोज्य जमीन यानी बड़े भूखंडों को छोटे प्लाटों में बांटकर उसकी बिक्री की जा रही है। इसे लैंड मोनेटाइजेशन प्रक्रिया कहा जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत आवासीय और व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार प्लाट चिह्नित करके उसकी बिक्री की जा रही है।

व्यावसायिक प्लाट
गंगानगर - 35
वेदव्यासपुरी - 30
शताब्दीनगर - 19

सैनिक विहार - 16
लोहियानगर - 12
डिफेंस एन्क्लेव - 7

ध्यानचंद नगर- 4
श्रद्धापुरी फेस2 - 3
पल्लवपुरम - 2
रक्षापुरम - 2
पांडव नगर - 1

आवासीय प्लाट
शताब्दीनगर - 32
गंगानगर - 30
डिफेंस एन्क्लेव - 4

लोहियानगर - 3
पांडव नगर - 1