Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दामिनी की हरकतों से शक यकीन में बदला, करैत सांप कहां से आया? मिल गया जवाब, मेरठ हत्याकांड का बड़ा खुलासा

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:53 PM (IST)

    स्कूल संचालक अतुल पंवार की हत्या का खुलासा हो गया है। पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार और दो सपेरों के साथ मिलकर सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पत्नी दामिनी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश।

    2. सपेरों की मदद से सांप से कटवाकर पति को मारा।

    3. ज्योतिषी के बहाने पति को हस्तिनापुर लाई थी दामिनी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। स्कूल संचालक अतुल पंवार की हत्या की पटकथा प्रिंसिपल पत्नी ने तीन माह ही प्रेमी स्कूल बस चालक तुषार पायला के साथ मिलकर रच डाली थी। तुषार ने अपने दोस्त सोनू और उदय को उसके लिए तैयार किया। दोनों ही सपेरे हैं, तीन माह में दोनों ने करैत प्रजाति का सांप ढूंढ लिया।

    11 दिन पहले ही सांप को डब्बे में बंद कर स्कूल में रख दिया था। गुरुवार की सुबह ही सोनू, उदय और तुषार सांप को लेकर अतुल के घर पर पहुंचे और कंबल में छोड़कर भाग गए। उसके बाद दामिनी ने सांप को देखकर शोर मचाया और आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया।

    भीड़ के लोगों ने सांप को डंडे से मार दिया। तब अतुल को साथ लेकर दामिनी अस्पताल पहुंची और उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    यह है पूरा मामला

    बहसूमा के भंडौरा गांव निवासी 32 वर्षीय अतुल कुमार हस्तिनापुर की शंकुतला कालोनी में किराए के मकान में पत्नी दामिनी और दो बच्चों के संग रहते थे। अतुल का बड़ा भाई कुलदीप नोएडा में सिपाही हैं। अतुल कुमार हस्तिनापुर में ही कृष्णा किड्स प्ले स्कूल चलाते थे। उनकी पत्नी दामिनी स्कूल की प्रिंसिपल है।

    अतुल पंवार विद्या पब्लिकेशन में काम करते थे। सात साल पहले ही अतुल और दामिनी का प्रेम विवाह हुआ था। शुक्रवार की सुबह पांच बजे दामिनी का प्रेमी तुषार पायला निवासी कोहला हाल निवासी हस्तिनापुर अपने साथी सपेरे सोनू निवासी सिविल लाइन हस्तिनापुर और उदय कुमार निवासी बाल्मीकि चौक हस्तिनापुर के साथ अतुल के घर पर पहुंचे।

    खबरें और भी

    डिब्बे में करैत प्रजाति का सांप लेकर गए थे। उससे पहले दूध में डालकर दामिनी ने अतुल को नींद की 25 गोलियां दी थी। वह पूरी तरह से बदहवास था। उसके कंबल में डिब्बे से सांप छोड़कर तीनों आरोपित चले गए। सांप के पैर पर काटने के बाद दामिनी ने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे और अतुल को उठाकर अस्पताल ले गए।

    हरकतों से ही पुलिस को दामिनी पर हुआ शक

    मृत घोषित होने पर दामिनी ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। तब पिता अजब सिंह पोस्टमार्टम को तैयार हुए। दामिनी की हरकतों से ही पुलिस को शक हो गया था। तब दामिनी के मोबाइल की सीडीआर निकाली।

    जांच में आया कि तुषार पायला से उसके प्रेम संबंध है। तुषार पायला गांव से भाग गया था। पुलिस ने तत्काल तुषार को पकड़ा। उसने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया। तब दामिनी और दोनों सपेरो को गिरफ्तार किया। चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

    दामिनी रोजाना तुषार के साथ ही स्कूल से गांव भडौरा जाती थी। तभी दोनों में प्यार हो गया। उसके बाद दोनों ने अतुल की हत्या की प्लानिंग की और दामिनी अपने साथ अतुल को हस्तिनापुर लेकर आ गई।

    अजब सिंह ने बताया कि तीन माह पहले दामिनी ने बताया कि ज्योतिषी ने कहा कि परिवार से चार साल के लिए अलग रहना होगा। वरना कोई बड़ा अनर्थ हो सकता है, इसलिए तीन माह पहले गांव से हस्तिनापुर में आकर किराए के मकान में अतुल और दामिनी रहने लगे थे। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में प्यार, धोखा फिर स्नैकबाइट, जिस पत्नी के लिए पति ने की बगावत, उसी ने प्रेमी संग मिलकर ऊपर छोड़ा सांप

    यह भी पढ़ें- सोनम-मुस्कान के बाद मेरठ की दामनी बनी पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर सांप से कटवाकर उतारा मौत के घाट