विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनचाहे कालेज में दाखिला न मिला तो छात्र ने खुद को गोली मार ली... सवाल यह कि तमंचा आया कहां से!

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 05 Sep 2026 03:26 PM (IST)

मेरठ में मनचाहे कॉलेज में दाखिला न मिलने पर एक छात्र ने खुद को गोली मार ली। उसे सुभारती अस्पताल ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मेरठ में छात्र ने मनचाहे कॉलेज में दाखिला न मिलने पर खुद को गोली मारी।

  2. टीपीनगर थानाक्षेत्र के दिनेश विहार में हुई घटना, सुभारती अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मनचाहे कालेज में दाखिला नहीं मिलने पर टीपीनगर थानाक्षेत्र के दिनेश विहार में छात्र ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती करा दिया। सवाल यह है कि छात्र के पास तमंचा कहां से आया।

इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा का कहना है कि उपचार के बाद छात्र से तमंचे के बारे में पूछताछ की जाएगी। परिवार वाले भी तमंचे के बारे में कुछ नहीं बता रहे। माना जा रहा है कि उसने किसी दोस्त से तमंचा लिया है। दिनेश विहार निवासी दीपक कुमार का हरिद्वार में पतंजलि योग पीठ के सामने हास्टल है। घर पर उनका 18 वर्षीय बेटा हनी, पत्नी व दो बेटी रहती हैं। हनी ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा पास की है।

पुलिस के अनुसार, मनचाहे कालेज में दाखिला नहीं मिलने के कारण शुक्रवार शाम हनी का अपनी मां से झगड़ा हो गया। इसके बाद हनी ने दूसरे कमरे में जाकर तमंचे से पेट में गोली मार ली। स्वजन कमरे में पहुंचे तो हनी खून से लथपथ पड़ा था। स्वजन हनी को सुभारती अस्पताल ले गए। सूचना पर टीपीनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और जानकारी ली। थाना प्रभारी अरुण मिश्रा का कहना है कि मनचाहे कालेज में दाखिला नहीं होने की बात को लेकर हनी का अपनी मां से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया।