विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब 36 मिनट में पूरा होगा आनंद विहार से बेगमपुल का सफर, 16 नवंबर से दौड़ेंगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत की फास्ट ट्रेनें

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Nov 2026 05:38 AM (GMT+05:30)

नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 16 नवंबर से पीक आवर्स में फास्ट ट्रेनें शुरू ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 16 नवंबर से नमो भारत की फास्ट ट्रेनें शुरू होंगी।

  2. आनंद विहार से बेगमपुल का सफर अब 36 मिनट में।

  3. पीक आवर्स में यात्रियों के लिए विशेष सुविधा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत ट्रेन से शाम और सुबह (पीक आवर्स) में चुनिंदा स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुश खबर है। ऐसे यात्रियाें के लिए 16 नवंबर से फास्ट ट्रेनें शुरू होंगी। यात्री 36 मिनट में आनंद विहार से बेगमपुल पहुंच सकेंगे।

नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। बड़ी संख्या में ऐसे यात्री हैं जो सीधे मेरठ से गाजियाबाद व दिल्ली की यात्रा करते हैं। इनकी सुविधा के लिए एनसीआरटीसी सोमवार से पीक आवर्स में नमो भारत की फास्ट ट्रेनें शुरू करेगा।

इन ट्रेनों के माध्यम से अब यात्री आनंद विहार से गाजियाबाद की दूरी महज आठ मिनट, गाजियाबाद से बेगमपुल की दूरी 28 मिनट और आनंद विहार से बेगमपुल की दूरी सिर्फ 36 मिनट में तय कर सकेंगे। वहीं, पूरे कॉरिडोर का सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।

हर रोज 1.10 लाख यात्री करते हैं सफर

सुबह के पीक आवर्स में दोनों टर्मिनल स्टेशनों से दो-दो फास्ट ट्रेनें चलेंगी। सराय काले खां से मोदीपुरम और मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए ये ट्रेनें सुबह 8:00 बजे और 8:30 बजे रवाना होंगी। इसी तरह शाम के पीक आवर्स में दोनों दिशाओं में दो-दो फास्ट ट्रेनें शाम 6:00 बजे और 6:30 बजे चलेंगी।

ये फास्ट ट्रेनें मौजूदा नियमित नमो भारत सेवाओं के अतिरिक्त चलाई जाएंगी। नियमित ट्रेनें पहले की तरह हर 10 मिनट में उपलब्ध रहेंगी। फास्ट ट्रेनों का स्टापेज केवल पांच प्रमुख स्टेशनों सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम पर ही रहेगा। इस ट्रेन से प्रतिदिन लगभग 1.10 लाख यात्री सफर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अतिक्रमण का दंश! मेरठ के बाजारों में नाले-नालियां, फुटपाथ और रोड-पटरी सब पर कब्जा, सड़कें बन गईं गलियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।