मनुष्य में 'हाथी पांव' बीमारी का क्या कारण है, गुर्दे में बनने वाली पथरी किसकी बनी होती है... इस परीक्षा में पूछे गए ये सवाल
मेरठ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (कंप्यूटर) प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई। इसमें 11,616 अभ्यर्थी शामिल हुए। पर ...और पढ़ें

खालसा कन्या इंटर कालेज, थापरनगर में परीक्षा के बाद अपना सामान लेने के लिए लाइन में खड़े अभ्यर्थी। जागरण
मनुष्य में 'हाथी पांव' बीमारी का क्या कारण है, गुर्दे में बनने वाली पथरी किसकी बनी होती है... परीक्षा में पूछे गए ये सवाल
जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से रविवार को आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक श्रेणी (पुरुष व महिला) कंप्यूटर विषय की प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में कई चर्चित विषयों को लेकर सवाल पूछे गए। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड योजना व साइबर सुरक्षा से लेकर कई अन्य सवाल पूछे गए।
एक पाली में हुई परीक्षा
आयोग की यह परीक्षा सुबह 9:30 से लेकर 11:30 तक हुई। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थी को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए कुल 25 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 11,616 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। कंप्यूटर विषय की परीक्षा में कुल 150 सवाल हल करने के लिए आए, जि नमें सामान्य अध्ययन के 30 व कंप्यूटर से संबंधित 120 सवाल रहे। प्रत्येक सवाल के चार विकल्प दिए गए थे। इनमें से अभ्यर्थियों को एक का चयन करना था। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंकों की कटौती का प्राविधान था।
परीक्षा में यह पूछे गए सवाल
किस भारतीय को मिलानो कार्टिना-2026 शीतकालीन ओलंपिक के लिए मशालची नामित किया गया है। विकल्प के रूप में पीवी सिंधु, अभिनव बिंद्रा, साइना नेहवाल व नीरज चोपड़ा का नाम दिया गया था। इनमें सही उत्तर अभिनव बिंद्रा रहा। दूसरा सवाल था कि 1947 में भारत की स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे। विकल्प के रूप में पटटाभी सीतारमैया, जेबी कृपलानी, जवाहरलाल नेहरू व राजेंद्र प्रसाद का नाम दिया गया था। इनमें सही उत्तर जेबी कृपलानी रहा।
तीसरा सवाल था कि उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश की पेंशन का प्रभार किस पर होता है। विकल्प के रूप में भारत की आकस्मिक निधि, राज्य की संचित निधि, भारत की संचित निधि व विभिन्न राज्यों की संचित निधि जहां उन्होंने सेवाएं दीं दिया गया था। इनमें सही उत्तर भारत की संचित निधि रहा। मनुष्य में हाथी पांव बीमारी का कारण क्या है। मानव गुर्दे में बनने वाली पथरी मुख्यतः किसकी बनी होती है। साइबर सुरक्षा किसकी सुरक्षा करती है। यह सवाल भी पूछे गए!
मुश्किल रहा पेपर, निगेटिव मार्किंग के कारण भी छोड़े सवाल
उधर, खालसा कन्या इंटर कालेज थापरनगर से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर में सवाल काफी मुश्किल आए थे। कई सवालों का स्तर पीसीएस परीक्षा जैसा था। वहीं, निगेटिव मार्किंग होने के कारण भी कई सवाल छोड़ने पड़े।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।