विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयंती विशेष: 1978 में जब इंदिरा गांधी को मीरजापुर के कारोबारी श्रीनाथ गुप्ता ने 53 किलो सिक्कों से तौला

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 01:33 AM (IST)

इंदिरा गांधी ने आपातकाल के बाद 1978 में मीरजापुर का दौरा किया था, जहां अहरौरा में उन्हें 53 किलो सिक्कों से तौला गया।

इंदिरा गांधी की फाइल फोटो। स्रोत- इंटरनेट

इंदिरा गांधी की फाइल फोटो। स्रोत- इंटरनेट

HighLights

  1. इंदिरा गांधी ने 1978 में मीरजापुर के अहरौरा का दौरा किया।

  2. जनसभा के बाद उन्हें 53 किलो सिक्कों से तौला गया।

  3. यह दौरा 1977 की हार के बाद वापसी की तैयारी थी।

अमित तिवारी व आनंद, मीरजापुर। बात वर्ष 1978 की है, जब मीरजापुर जनपद में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी के बाद खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। इंदिरा गांधी अहरौरा के टिकरा खड़ंजा में स्थित राइस मिल पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं। जनसभा को संबोधित करने के बाद इंदिरा गांधी अहरौरा में प्रसिद्ध व्यवसाई श्रीनाथ गुप्ता के परिवार तक पहुंची थी। यहीं पर उन्हें सिक्कों से तौला गया था। व्यवसायी श्रीनाथ गुप्ता ने उनके वजन के 53 किलो के सिक्के उन्हें दिए थे। भोजन करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जनपद सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं थीं।

देश में आपातकाल खत्म होने के बाद वर्ष 1977 में लोकसभा का चुनाव हुआ। छठवीं लोकसभा चुनाव में भारत में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी। विपक्षी दलों के गठबंधन ने कांग्रेस को हराकर सत्ता प्राप्त की थी। वर्ष 1977 के आम चुनाव के लिए 16 से 20 मार्च के बीच मतदान हुआ था। मोरारजी देसाई देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने थे। इस चुनाव में इंदिरा गांधी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस को हराकर जनता पार्टी ने केंद्र में अपनी सरकार बनाई थी। आपातकाल के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन में यह पहली बहुत बड़ी हार थी, जिसके बाद इंदिरा गांधी ने फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयारी शुरू की। इसके बाद वर्ष 1978 में इंदिरा गांधी इसी तैयारी को मजबूत रूप देने के लिए जनपद में आई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अहरौरा में जनसभा को संबोधित किया था, जहां कार्यकर्ता के घर पहुंचकर भोजन भी किया था। प्रतिष्ठित व्यवसाई के घर पहुंचने पर उन्होंने इंदिरा गांधी को सिक्कों से तौला था।

अहरौरा के समाजसेवी कंदर्प आनंद ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की यादें अभी भी घर में संजो कर रखी हुई हैं। जब वह मीरजापुर के भ्रमण के दौरान अहरौरा आई थी, तो उनके वजन के बराबर के सिक्कों से तौला गया था। उस समय उनका वजन 53 किलो था। इसके बाद सिक्कों का थैला पूर्व प्रधानमंत्री को भेंट कर दिया गया था।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।