Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में ट्रैक्टर ट्रॉली ई-रिक्शा पर पलटी: दो की मौत और चार घायल, RTO चेकिंग देखकर भाग रहा था चालक

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 12:25 PM (IST)

    चेकिंग से बचने के लिए तेज़ी से भाग रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली एक ई-रिक्शा पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

    Hero Image

    ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद क्षतिग्रस्त रिक्शा।

    सचिन चौधरी, जागरण, मुरादाबाद। डिलारी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे आरटीओ से बचने के लिए चालक ने ईंटों लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को दौड़ा दिया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर बराबर में चल रहे ई-रिक्शा पर पलट गया। इससे दो लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि चार घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    आरटीओ कर रहे थे चेकिंग

     

    रविवार सुबह साढ़े नौ बजे एक ई-रिक्शा में सवार होकर छह लोग ठाकुरद्वारा से करनपुर की तरफ जा रहे थे। ई-रिक्शा जैसे ही अलियाबाग गांव के पास पहुंचा तो पीछे से एक ईंट लदी ट्रैक्टर आ रही थी। अलियाबाग में ही आरटीओ चेकिंग कर रहे थे। ट्रैक्टर चालक चेकिंग से बचने के लिए तेजी से ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ई-रिक्शा के बराबर में आया तो अनियंत्रित होकर पलट गया।

     

    सभी लोग दब गए, हादसे के बाद भाग गया चालक

     

     

    ई-रिक्शा में सवार सभी छह लोग ईंटों के नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने ईंट हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन जब तक दो की मृत्यु हो गई।

    एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।