Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'समय पर एंबुलेंस आती तो बच जाती जान', हाईवे हादसे पर मेजर खुशबू पाटनी का दावा; लोगों पर भड़कीं

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 04:48 PM (IST)

    मेजर खुशबू पाटनी ने हाईवे दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि समय पर एंबुलेंस पहुँचती तो जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने दुर्घटना के प्रति लोगों की असंवेदन ...और पढ़ें

    Hero Image

    खूशबू पाटनी

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर दो मिनट 45 सेकेंड वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह दावा कर रही हैं कि हादसे के वक्त मुरादाबाद से गुजर रही थीं। उन्होंने देखा कि हाईवे पर लाशों पड़ी और घायल तड़प रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने तुरंत एंबुलेंस के लिए काल की लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो उन्होंने लाशों को उठाया और अपनी गाड़ी व आटो से घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान उनके कपड़े भी खून से सन गए। फिल्म अभिनेत्री की बहन मेजर खुशबू ने अपनी वीडियो में सवाल उठाया कि जब मौके पर पहुंची तो उस समय तीन चार लड़के खड़े थे, लेकिन कोई भी मदद नहीं कर रहा था।

    सभी मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। मैंने पहुंचकर मदद करनी शुरू की। बार-बार लोगों से मदद करने के लिए कहती रही, लेकिन इसके बाद भी कोई मदद के लिए नहीं आया। काफी देर बाद कुछ लड़के मदद के लिए आए। फोन करने के बाद भी एंबुलेंस देरी से पहुंची। अगर एंबुलेंस समय से आ जाती तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी।

    एंबुलेंस पहुंची तब तक घायल अस्पताल जा चुके थे। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाना गलत नहीं है, लेकिन पहले मदद करो। अगर वीडियो बनानी है तो मदद करने के बाद वीडियो सबूत के लिए बना लो। उनके द्वारा इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो को 42 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया तो 9594 लोगों ने शेयर किया वहीं 12 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किए। एसपी यातायात सुभाष गंगवार ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई थी।

     

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में बेकाबू रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, शादी समारोह में जा रहे 6 लोगों की मौत; पांच की हालत गंभीर