BJP नेता की शादी में 'कबाब में हड्डी' बनी महिला वकील, व्हाट्सएप चैट और फोटो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
मुरादाबाद में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी की शादी एक महिला अधिवक्ता के धरने और प्रेम प्रसंग के दावों के बाद टूट गई। अधिवक्ता ने आठ साल के ...और पढ़ें

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कुंदरकी क्षेत्र के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी के घर के सामने बैठकर धरना देनी वाली महिला अधिवक्ता ने अब वाट्सअप पर दोनों के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशाट और दोनों के एक साथ मोबाइल खींचे गए फोटो प्रसारित किए है। महिला अधिवक्ता का कहना है कि दोनों के बीच आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। किसी और शादी नहीं होने दूंगी।
उधर भाजपा नेता की 19 फरवरी में शादी हाेने वाली थी, लेकिन अब रिश्ता टूट गया है। भाजपा नेता भी महिला अधिवक्ता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। महिला अधिवक्ता पूर्व में भाजपा नेता पर चार माह पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी के घर पर शनिवार दोपहर रामपुर निवासी महिला अधिवक्ता पहुंच गई थी और भाजपा नेता को अपना प्रेमी बताते हुए धरने पर बैठ गई थी। शाम तक वह धरने पर बैठी रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर महिला अधिवक्ता को धरने से उठाया था।
महिला अधिवक्ता का कहना है कि दोनों के बीच आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। नेता ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। मैं अपने जीते जी उसे किसी और से शादी नहीं करने दूंगी। वह या तो मुझे अपनाए या मेरी हत्या कर दे। महिला अधिवक्ता ने बताया कि इसने कई बार दुष्कर्म किया था। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया था।
इसके बाद चार माह पहले इसके खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन इसने शादी करने की बात कहते हुए समझौता कर लिया था। मंदिर में उसने मुझसे शादी की थी और समाज के सामने शादी का वादा किया था। लेकिन अब वह दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।
भाजपा नेता ने एसएसपी से की शिकायत
भाजपा नेता ब्रजेश सिंह लोधी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 2018 में मेरी और महिला अधिवक्ता की शादी तय हुई थी, लेकिन 2019 में यह बात खत्म हो गई। इसके बाद से ही महिला अधिवक्ता और उसका भाई मुझ पर लगातार दबाव डाल रहे हैं। बीते साल महिला अधिवक्ता ने कोतवाली में शारीरिक उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन रुपये लेकर समझौता कर लिया था।
दोनों के बीच हुई वाट्सअप पर बातचीत का स्क्रीनशाट प्रसारित
- हमें कुछ नहीं चाहिए।
- मुझे केवल तुम चाहिए। तुम्हारा प्रेम चाहिए। वो प्रेम जो संसार में मुझे कहीं और से कभी प्राप्त नहीं हो सकता।
- उस दिन से मन बहुत परेशान है।
- पता है, आज आपकी एक बात सुनकर बहुत दुःख हुआ और हम एकांत में बहुत रोए। हम सच कह रहे हैं। हमारी वजह से आपको सड़क किनारे बैठकर रोना पड़ा।
- हमने आपको बहुत तकलीफ, बहुत दर्द और दुख दिया है।
- हम माफी के लायक नहीं हैं।
- हम आपके दोषी हैं।
दोनों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। उसके बाद जो निकलकर आएगा। उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में ही मिलेगी वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन, योगी सरकार ने खोला खजाना, ₹50 करोड़ से चमकेगी गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।