विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहीद एक्सप्रेस आग हादसा: फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, इस चीज की वजह से S-6 कोच में फैली थी आग

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM (IST)

नगीना के पास शहीद एक्सप्रेस के एस-6 कोच में लगी आग की फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पुष्टि ...और पढ़ें

इसी ट्रेन में लगी थी आग जागरण आर्काइव

इसी ट्रेन में लगी थी आग जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 24 अक्टूबर को नगीना के पास हुई थी घटना

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नगीना के पास 24 अक्टूबर को शहीद एक्सप्रेस के एस-6 कोच में लगी आग की वजह गंधक-पोटाश ही थी। जले हुए बैग की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मंगलवार को आरपीएफ को मिल गई। इसमें गंधक-पोटाश की मामूली मात्रा मिलने की पुष्टि हुई है।

हालांकि, आग लगने के कारणों की जांच के दौरान ही प्रथम दृष्टया गंधक-पोटाश से आग लगने की आशंका जताई गई थी। आरोपित ने भी पूछताछ में इसकी बात कबूल की थी।

घटना 24 अक्टूबर की रात 11:15 बजे नगीना के पास हुई थी। शहीद एक्सप्रेस के एस-6 कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी।

सूचना पर ट्रेन को रोका गया और करीब 80 यात्रियों को नगीना स्टेशन पर उतारा गया था। आग की चपेट में आने से कोच की एक बर्थ का कुछ हिस्सा जल गया था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया था।

घटना के बाद आरपीएफ ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू की थी। नगीना से मुरादाबाद जंक्शन तक की जांच में गंधक-पोटाश को आग की वजह माना गया। साक्ष्य जुटाने के लिए जले हुए बैग को फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।

मंगलवार को आई रिपोर्ट ने भी बैग में गंधक-पोटाश की मौजूदगी की पुष्टि कर दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र मलिक ने बताया कि फोरेंसिक जांच में बैग के अंदर गंधक-पोटाश की मामूली मात्रा मिली है। कोई अन्य विस्फोटक पदार्थ जांच में नहीं पाया गया है।

यह भी पढ़ें- मासूमियत पर काल का पहरा: मुरादाबाद में बोलेरो ने 6 मासूमों को रौंदा, जन्मदिन के दिन 'बर्थडे बॉय' समेत 2 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।