विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, दिखेगी प्रदेश की औद्योगिक ताकत

Published: Sat, 19 Sep 2026 12:31 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में चौथे इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अमित शाह 25-29 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे।

  2. 1000 से अधिक भारतीय विक्रेता और 600 विदेशी खरीदार भाग लेंगे।

  3. यह शो यूपी की औद्योगिक शक्ति और निर्यात क्षमता दिखाएगा।

रंजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार इस मेगा शो का आयोजन फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के सहयोग से कर रही है। फियो के मुताबिक इस बार के ट्रेड शो में 1000 से अधिक भारतीय विक्रेता, निर्यातक, निर्माता और एमएसएमई इकाइयां भाग लेंगी।

वहीं दुनिया के विभिन्न देशों से करीब 600 प्रमुख विदेशी खरीदार भी आएंगे। यह आयोजन बी2बी बैठकों, सोर्सिंग साझेदारी, प्रौद्योगिकी सहयोग और निवेश पर चर्चा का बड़ा मंच बनेगा।

इस बार 6 पार्टनर देश ले रहे हिस्सा

इस वर्ष छह पार्टनर देश जापान, रूस, वियतनाम, आस्ट्रिया, सिंगापुर और बेलारूस हिस्सा ले रहे हैं। इन देशों की भागीदारी से व्यापार, निवेश, विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ट्रेड शो का प्रमुख फोकस भारत के मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) और सीईपीए साझेदार देशों पर रहेगा। जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और ओमान जैसे बड़े बाजारों से खरीदार और प्रतिनिधिमंडल आएंगे।

इससे यूपी के निर्यातकों को अधिमान्य व्यापार समझौतों का लाभ उठाने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ब्रिक्स देशों समेत एशिया, अफ्रीका, यूरोप और उत्तरी अमेरिका से भी खरीदार आएंगे।

सीएम योगी से मिलेगा विदेशी खरीदारों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

कार्यक्रम के दौरान विदेशी खरीदारों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेगा। इसमें प्रदेश में निवेश, सोर्सिंग और निर्यात इकोसिस्टम पर चर्चा होगी।

ट्रेड शो में एमएसएमई, टेक्सटाइल, चमड़ा, फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, हस्तशिल्प और ओडीओपी उत्पादों की ताकत दिखाई जाएगी। फियो के 37 हजार से अधिक सदस्य हैं बी2बी बैठकों को सुगम बनाएंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी ट्रेड शो: 75 जिलों के जायके से सजेगा हॉल नंबर 16, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ का लगेगा तड़का