Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा जनगणना: ड्यूटी न लेने वाले प्रगणकों पर होगी FIR, प्राधिकरण की सख्त चेतावनी

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:10 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में जनगणना का कार्य धीमी गति से चल रहा है, कई प्रगणकों ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। प्राधिकरण ने बुधवार शाम तक ड्यूटी न लेने वालों के ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ड्यूटी न लेने वाले प्रगणकों पर एफआईआर की चेतावनी।

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा में जनगणना कार्य की धीमी गति।

    2. ड्यूटी न लेने वाले प्रगणकों पर एफआईआर की चेतावनी।

    3. प्राधिकरण ने जनसहयोग की अपील की।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जनगणना का पहला चरण 20 जून तक पूरा होना है, लेकिन ग्रेटर नोएडा मेंं अभी काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। प्रशिक्षण ले चुके कई प्रगणक (गणना करने वाले) ने अभी तक अपना काम भी शुरू नहीं किया है। जनगणना के लिए ग्रेटर नोएडा के चार्ज अधिकारी ने ड्यूटी रिसीव न करने वाले प्रकरणों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। प्राधिकरण कार्यालय में मंगलवार को भी कई शिक्षक जनगणना से अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया।

    ग्रेटर नोएडा के चार्ज अधिकारी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि जनगणना 2027 में जिन कर्मचारियों की प्रगणक में ड्यूटी लगी है, वह यदि बुधवार शाम तक अपनी ड्यूटी रिसीव नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन से जनगणना के कार्य में लगे कर्मचारियों को पूरा सहयोग करने के लिए कहा। अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    चार्ज अधिकारी ने बताया कि जनगणना में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी और प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्हें 20 जून तक जनगणना का कार्य पूर्ण करना है। जिन्होंने अभी तक काम शुरू नहीं किया है, ऐसे कर्मचारियों को बुधवार शाम तक का अंतिम समय दिया है।

    इसके बाद उन पर संबंधित थानों में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। चार्ज अधिकारी ने कहा कि अगर किसी के पास अपने क्षेत्र के प्रगणक का संपर्क नहीं हैै तो वह अपने क्षेत्र के वर्क सर्किल प्रभारी, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक व सुपरवाइजर से संपर्क कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    प्राधिकरण के एसीईओ और जनगणना के लिए ग्रेटर नोएडा के नोडल अधिकारी सुमित यादव ने ग्रेटर नोएडा की आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन से अपील की है कि जनगणना में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को पूरा सहयोग करें। उनको सेक्टर या सोसायटी में प्रवेश करने में कोई परेशानी न हो।

    उनका पहचान पत्र व ड्यूटी पत्र का परीक्षण कर प्रवेश करने दें। नोडल अफसर ने कहा कि जनगणना का कार्य देशहित व जनहित से जुड़ा है। इसमें जनसहयोग जरूरी है। जनगणना का लक्ष्य जनसहभागिता के बिना पूरा नहीं हो सकता।

    यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा जनगणना 2027: हाउस लिस्टिंग ब्लॉक नक्शे में उलझे गणना कर्मी, धीमी हुई रफ्तार