विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में बच्ची के हत्यारोपी बलराज ने 70 वर्षीय महिला की भी रेप के बाद की थी हत्या, ग्रामीणों ने कर दिया था बहिष्कार

Updated: Wed, 02 Sep 2026 09:47 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में बच्ची के दुष्कर्म-हत्यारोपी बजराज उर्फ बल्ले को ग्रामीणों ने 5-6 साल पहले ही गांव से निकाल दिया ...और पढ़ें

मृतक हत्यारोपित बलराज के पीछे जाती बच्ची की इसी तस्वीर ने पूरे मामले का राजफाश कर दिया था। फाइल फोटो

मृतक हत्यारोपित बलराज के पीछे जाती बच्ची की इसी तस्वीर ने पूरे मामले का राजफाश कर दिया था। फाइल फोटो

HighLights

  1. बजराज को ग्रामीणों ने 5-6 साल पहले गांव से निकाला था।

  2. उस पर 70 वर्षीय महिला के बलात्कार-हत्या का भी आरोप था।

  3. बचपन से ही नशे और गलत संगतियों में लिप्त था।

अजब सिंह भाटी, ग्रेटर नोएडा। हाल ही में एनकाउंटर में जान गंवाने वाला बच्ची के साथ दुष्कर्म का हत्यारोपित बदमाश बजराज उर्फ बल्ले को ग्रामीणों ने पांच से छह साल पहले ही गांव निकाला दे दिया था। बच्ची के हत्यारा बच्चे व बच्चियों के साथ ही नहीं पशुओं के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार करता था। उस पर यह भी आरोप था कि उसने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रेप के बाद हत्या कर दी थी। वहीं, हत्यारोपित के पिता का दूध का कारोबार था। कई ग्रामीणों ने उसे पशुओं के साथ गलत हरकत करते देख लिया था।

अपना पैतृक मकान बेच दिया

ग्रामीणों ने बताया कि ये तीन भाई थे। एक भाई की शादी हुई थी। 1990 में पिता व 1999 में मा की मौत हो गई थी। हत्यारोपित की हरकतों से तंग आकर दोनों भाइयों ने पहले ही गांव छोड़कर चले गए थे। नका कोई अता-पता नहीं है। हत्यारोपित ने अपने दोनों भाइयों के साथ मारपीट भी की थी। गांव छोड़ने से पहले हत्यारोपित ने गांव के ही एक व्यक्ति को अपना पैतृक मकान बेच दिया था। जो अब खंडहर में तब्दील हैं।

बचपन से ही गलत संगतियों में पड़ गया था बदमाश

ग्रामीणों ने बताया कि बजराज उर्फ बल्ले बचपन से ही गलत संगत में पड़ गया था। उसे नशे की लत लग गई थी। शराब के साथ वह गांझा व स्मैक आदि का भी नशा करता था। कई बार उसने गांव के समीप झुग्गियों में भी बच्चों के साथ छेड़खानी की थी। गांव में भी उसके आए दिन झगड़े होते थे। इसके चलते ग्रामीण उससे किनारा करने लगे थे। गांव में कोई उससे बातचीत नहीं करता था। एक तरह से उसका बहिष्कार कर दिया गया था। उससे कुछ महीने पहले एक 70 वर्षीय महिला का बलात्कार और हत्या करने का भी उस पर आरोप लगा था।

मृतका बच्ची के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कराई थी जमानत

हत्यारोपित बदमाश के संपर्क कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले व्यक्तियों से हो गए थे। वह कई गिरोह के संपर्क में भी आ गया था। जो इसकी जमानत कराते थे। सूत्रों की माने तो मृतक बच्ची के पड़ोस में रहने वाला एक युवक के यह संपर्क में था।

वह भी लूट, चोरी की कई घटनाओं में जेल जा चुका है। बलराज से पड़ोसी की मुलाकात जेल में हुई थी। जिसके बाद दोनों गहरे दोस्त हो गए थे। करीब छह से सात महीने पहले घोड़ा चोरी करने के मामले में बलराज उर्फ बल्ले जेल गया था।

पड़ोसी युवक ने ही इसकी जमानत कराई थी। उसके साथ पिछले कई सालों से हत्यारोपित मृतका बच्ची की पड़ोस में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि मौजूदा समय में हत्यारोपित जमानत पर बाहर चल रहा था।

पुलिस को करना पड़ा रूट डायवर्ट

बच्ची का शव पीड़ित स्वजन को सुपुर्द होते ही ग्रामीणों ने दादरी भंगेल रोड पर हत्यारोपित को फांसी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी वजह से मुख्य सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने कच्ची सड़क से रूट डायवर्ट कर नोएडा जाने वाले वाहनों को 60 मीटर रोड से किसान चौक की तरफ रवाना किया। हत्यारोपित की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद पीड़ित स्वजन संग ग्रामीण शांत हुए। गमगीन माहौल में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल; अस्पताल में मौत