विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा दीवानी कोर्ट में हंगामा: चैंबर निर्माण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, रोड़ा बना शिलापट उखाड़ा

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:52 PM (IST)

गौतमबुद्ध नगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन में चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुटों में हंगामा हुआ। ...और पढ़ें

HighLights

  1. अधिवक्ताओं के एक गुट ने चैंबर निर्माण का विरोध किया।

  2. गुस्साए वकीलों ने निर्माण का शिलापट तोड़ दिया।

  3. कचहरी परिसर में दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में चैंबर निर्माण को लेकर मंगलवार सुबह अधिवक्ताओं के एक गुट ने हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि बार कार्यालय परिसर में नए चैंबर बनाए जा रहे हैं, जिसका दूसरे गुट के अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं। विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया।

गुस्साए वकीलों ने किया नुकसान, तनाव की स्थिति

इस दौरान गुस्साए वकीलों ने निर्माण कार्य से संबंधित शिलापट तोड़ दिया और चैंबर के लिए लाए गए निर्माण सामग्री को उठाकर फेंक दिया। घटना के बाद कचहरी परिसर में दोनों गुटों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना पर पहुंचे पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। बार एसोसिएशन में चैंबर आवंटन को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं।