FD तोड़कर साइबर ठगों ने उड़ाए 19 लाख रुपये, नोएडा की महिला को एक गलती पड़ गई भारी
नोएडा में एक गृहणी साइबर ठगी का शिकार हो गईं, जहां मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 19 लाख रुपये निकाल लिए गए।
-1788063692908_m.webp)
नोएडा में महिला से 19 लाख रुपये की ठगी। AI जनरेटेड
HighLights
नोएडा में गृहणी से 19 लाख रुपये की साइबर ठगी।
फर्जी चालान मैसेज से मोबाइल हैक कर की गई ठगी।
ठगों ने एफडी तोड़कर बैंक खाते से रकम निकाली।
जागरण संवाददाता, नोएडा। यूपी के नोएडा में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां एक महिला से 19 लाख रुपये ठग लिए गए।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रहने वाली स्वप्न गृहणी हैं। उनके मोबाइल पर 25 जुलाई को अनजान नंबर से वाहन चालान सबंधी मैसेज आया था।
खाते से उड़ाए 19 लाख
उन्होंने गलती से एपीके फाइल डाउनलोड कर ली थी। इससे ठगों ने मोबाइल हैक कर 26 जुलाई को बैंक खाते से 19 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला।
पुलिस से की शिकायत
जानकारी के अनुसार, ठगों ने एफडी तोड़कर रकम निकाली। पीड़िता ने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें- UPI से जोड़ने का मैसेज नजरअंदाज करना पड़ा महंगा, गाजियाबाद में शाहिद के खाते से उड़े लाखों रुपये
