40 लाख की सैलरी पर नोएडा में लिया ₹1.40 करोड़ का फ्लैट, नौकरी जाते ही EMI के लिए Rapido चला रहा टेकी
नोएडा में एक टेक प्रोफेशनल ने 40 लाख की नौकरी के दौरान 1.4 करोड़ का फ्लैट खरीदा, जिसकी मासिक ईएमआई 95 हजार थी। नौकरी छूटने के बाद अब वह अपनी जरूरतों औ ...और पढ़ें

वायरल वीडियो में टेक प्रोफेशनल दोस्त की कहानी शेयर की। (फोटो क्रेडिट- इंटरनेट मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोएडा से एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है, जिसने तेजी से बदलते जॉब मार्केट और आर्थिक फैसलों के जोखिमों पर बहस छेड़ दी है।
एक टेक प्रोफेशनल, जो कुछ महीने पहले तक सालाना करीब 40 लाख रुपये कमा रहा था, आज अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रैपिडो चलाने को मजबूर है।
यह मामला तब चर्चा में आया जब उसके एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर उसकी स्थिति के बारे में बताया।
95 हजार की मासिक ईएमआई का बोझ
वीडियो में दोस्त ने कहा कि वर्ष 2024 में उस टेक प्रोफेशनल ने Prateek Grand City में लगभग 1.4 करोड़ रुपये का 3बीएचके फ्लैट खरीदा था। उस समय उसकी आय स्थिर थी और उसने करीब 95 हजार रुपये मासिक ईएमआई पर होम लोन लिया था।
दोस्त के अनुसार, घर खरीदने के कुछ ही समय बाद छंटनी की लहर आई और उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और हर महीने भारी ईएमआई चुकाना उसके लिए बड़ी चुनौती बन गया।
वीडियो ये रहा pic.twitter.com/G2kLQsiRs2
— Vivek (@Vivek_4580ji) April 9, 2026
बना रैपिडो राइडर
वीडियो में यह भी बताया गया कि खर्चों को संभालने के लिए वह रैपिडो राइडर के रूप में काम कर रहा है। दोस्त ने बताया कि जिस घर को उसने कभी अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि माना था, वही अब उसके लिए तनाव और चिंता का कारण बन गया है।
यह घटना बताती है कि बड़े आर्थिक फैसले लेते समय सिर्फ वर्तमान आय नहीं, बल्कि भविष्य के जोखिमों को ध्यान में रखना भी बेहद जरूरी है, खासकर ऐसे दौर में जब नौकरी की स्थिरता लगातार चुनौती के घेरे में है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।