Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में क्यों उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन; EPF-ESI और वेतन बढ़ोतरी से ग्रेच्युटी तक... क्या हैं मांगें?

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 01:26 PM (IST)

    सोमवार को नोएडा में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। विभिन्न स्थानों पर हुए हंगामे में कर्मचारियों ने पत्थरबाजी की, कंपनियों की ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को नोएडा में अलग-अलग जगहों पर कर्मचारियों ने हंगामा और प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल काटा। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शन उग्र हो गया।

    इस दौरान कर्मचारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और कंपनियों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। कर्मचारियों ने आगजनी करते हुए जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है कि नोएडा में करीब 50 हजार श्रमिक सड़कों पर उतरे हैं।

    jagran News - 2026-04-13T121849.381

    कर्मचारियों ने गाड़ी में लगाई आग। जागरण

    पुलिस की गाड़ी में भी लगाई आग

    उधर, फेज-2 में होजरी कॉम्प्लेक्स के पास कर्मचारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कुछ कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी को भी नहीं बख्शा। कर्मचारियों ने पुलिस की जीप को पलटकर उसमें जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.14.41

    गुस्साए कर्मचारियों ने कई वाहन फूंके। जागरण

    वहीं, कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा पुलिस प्रशासन हरकत में आया और कई जगह बवाल बढ़ता देख पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

    क्या हैं कर्मचारियों की मांगें

    प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी न्यूनतम वेतन की गारंटी, समय पर पूरा वेतन भुगतान, समान कार्य-समान वेतन, ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान, कार्य समय का नियमन, शोषण पर रोक, ईपीएफ व ईएसआई, ग्रेच्युटी, असंगठित व गिग श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सुरक्षा, छंटनी की स्थिति में विधिक मुआवजा, नोटिस वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, साप्ताहिक अवकाश, महिला श्रमिकों के लिए प्रविधान व शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था आदि की मांगें कर रहे हैं।

    jagran News - 2026-04-13T122142.562

    वहीं, नोएडा में जगह-जगह हो रहे बवाल को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। आगजनी वाले स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। 

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.14.41 (1)

    जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आश्वस्त किया कि प्रशासन श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।