Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यीडा में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर सितंबर 2027 तक होगा विकसित, रोजगार के अवसर होंगे पैदा

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 11:14 PM (IST)

    यीडा में इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास सितंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा। ढांचागत विकास के लिए कंपनी का चयन मई के पहले सप्ताह में होगा, ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का विकास सितंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यीडा में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का विकास सितंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा। ईएमसी में ढांचागत विकास के लिए मई के पहले सप्ताह में कंपनी का चयन हो जाएगा। केंद्र सरकार में सोमवार को ईएमसी 2.0 को लेकर हुई बैठक में यीडा एसीईओ की ओर से प्रस्तुतिकरण दिया गया।

    यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 10 में ईएमसी 2.0 को विकसित किया जाएगा। 206 एकड़ में विकसित होने वाली ईएमसी के लिए हैवेल्स इंडिया एंकर कंपनी है। यीडा ईएमसी में हैवेल्स इंडिया को पचास एकड़ जमीन आवंटित कर चुका है। कंपनी आठ सौ करोड़ का निवेश और एक हजार लोगों को रोजगार देगी। इसके अलावा एसेंट के सर्किट को 16 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी प्रिंट सर्किट बोर्ड का निर्माण करेगी।

    कंपनी को 22.49 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी

    ईएमसी में डिक्सन कंपनी को 22.49 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। इसमें 8500 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इसके अलावा पालीनामस, एडिटेक व केयन्स ने भी ईएमसी में आवंटन के लिए आवेदन कर रखा है।

    परियोजना को लेकर सोमवार को हुई बैठक में यीडा एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने अब तक की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि ईपीसी ( इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर होगा। इसके लिए चार कंपनियों ने आवेदन किया है। मई के पहले सप्ताह में कंपनी चयन का काम पूरा हो जाएगा।

    चयनित कंपनी ईएमसी में सड़क, सीवर, पेयजल, बिजली लाइन के अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कंनेवशन सेंटर, फ्लैटेड फैक्ट्री आदि का निर्माण करेगी। सितंबर 2027 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

    रोजगार का बड़ा केंद्र होगी ईएमसी

    ईएमसी में इलेक्ट्रनिक्स उपकरणों का निर्माण बड़े पैमाने पर होगा। इसमें बड़े निवेश के साथ हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। अधिकारियों का अनुमान है कि ईएमसी में प्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- अब फैक्ट्री के पास ही श्रमिकों को 'सस्ता घर', नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में 'लेबर हॉस्टल' का प्लान तैयार