राहुल गांधी से मिला दोहरे हत्याकांड का पीड़ित परिवार, पिता ने की CBI जांच की मांग
पीलीभीत में एचपीसीएल प्लांट के दोहरे हत्याकांड का मामला राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है। मृतक हर्षित मिश्रा के पिता ने राहुल गांधी से मिलकर सीबीआई ज ...और पढ़ें

राहुल गांधी से मुलाकात करते हर्षित के पिता सुशील मिश्रा परिवार के अन्य लोग।
HighLights
एचपीसीएल प्लांट दोहरे हत्याकांड का मामला गरमाया।
मृतक हर्षित मिश्रा के पिता ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
पीड़ित परिवार ने हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। एचपीसीएल के बायो कंप्रेस्ड गैस प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड का मामला अब सियासी गलियारे में तेजी पकड़ने लगा है। सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ एयरपोर्ट के एक कमरे में मुलाकात हुई। पीड़ित पिता ने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
बदायूं जिले की दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव सैजनी में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बायो कंप्रेस्ड गैस प्लांट में 12 मार्च को प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हत्या कर दी गई थी।
हत्या करने के मुख्य आरोपित अजय प्रताप सिंह के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की गई। मृतक हर्षित मिश्रा के पिता व परिवार के लोग बुधवार को राहुल गांधी से मिले।
उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपित अजय प्रताप सिंह की 27 दुकानों और मकान को ध्वस्त न किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही एसआइटी रिपोर्ट में देरी होने पर भी परिवार ने अपनी नाराजगी जताई। राहुल गांधी ने हर्षित के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।