15 साल बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामी, पीलीभीत की दियोरिया थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
पीलीभीत की दियोरिया पुलिस ने 15 साल से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा गया। अपराधी पर हत्या, लूट जैसे कई गंभीर आरोप हैं और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।

संवाद सूत्र, दियोरिया। थाना दियोरिया कला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, थाना दियोरिया कला क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर हीरा निवासी रामस्नेही पर वर्ष 2008 में हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा संख्या 318/08, धारा 147, 148, 149, 302, 201 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। इससे अभियुक्त फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया गया कि लंबे समय से पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार प्रयासरत थी।
इस बीच मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बुधवार को मानपुर चौराहा से अभियुक्त रामस्नेही को दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में राहत की लहर है।
पुलिस के अनुसार, फरार रहने के कारण अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय सिविल जज बीसलपुर द्वारा वाद संख्या के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को टीम की सतर्कता और अथक प्रयासों का परिणाम बताया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।