Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में सेना के जवान की हत्या, वाहन ओवरटेक करने को लेकर स्कार्पियो सवारों से हुआ था विवाद, दारोगा समेत 5 गिरफ्तार

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 01 Dec 2025 01:51 PM (IST)

    प्रयागराज के करछना इलाके में वाहन ओवरटेक करने के विवाद में सेना के जवान विवेक सिंह की हत्या कर दी गई। स्कार्पियो सवार युवकों ने उनके सिर पर वार किया, ...और पढ़ें

    Hero Image

    प्रयागराज के करछना में फौजी विवेक सिंह की हत्या कर दी गई। फाइल फोटो

    संसू, जागरण, करछना (प्रयागराज)। प्रयागराज के यमुनापार के करछना इलाके में सेना के जवान की हत्या कर दी गई। वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद के बाद आरोपितों ने फौजी के सिर पर लोहे की राड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फौजी के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस विभाग में तैनात एक दारोगा समेत पांच लोगों के खिलाफ करछना थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने स्कार्पियो वाहन सीज किया

    एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए स्कार्पियो वाहन सीज कर दिय। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने मृतक के घर पहुंचकर स्वजन से बातचीत की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव मृतक ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही स्कार्पियो को भी बरामद कर सीज किया गया है।

    लोहे के राड से सिर पर किया वार 

    करछना के धरवारा गांव निवासी सेना के जवान पर स्कार्पियो सवार युवकों ने पीछे से सिर पर लोहे के राड से हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। गंभीर अवस्था में  करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। स्वजन उसे लेकर लखनऊ के मिलिट्री हास्पिटल पहुंचे, जहां सोमवार की भोर करीब तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश व्याप्त है।

    करछना के धरवारा गांव के रहने वाले थे विवेक सिंह

    धरवारा निवासी 28 वर्षीय विवेक सिंह पुत्र उमाकांत सिंह सेना में तैनात थे। वर्तमान में दिल्ली में उनकी पोस्टिंग थी। 29 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह 28 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आए थे। शादी की रात देर तक वह अपने गांव के दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से कोहड़ार बाजार गए थे। वापसी के दौरान धरवारा मोड़ के पास बरात से लौट रहे स्कार्पियो सवार कुछ युवकों से गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर ही मामला शांत करा दिया गया था। लेकिन जैसे ही विवेक गाड़ी पर बैठने लगे, स्कार्पियो सवार युवकों में से एक ने पीछे से उनके सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

    लखनऊ स्थित मिलिट्री हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत

    सूचना पाकर स्वजन मौके पर पहुंचे और उन्हें करछना सीएचसी ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर उन्हें तुरंत लखनऊ स्थित मिलिट्री हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता उमाकांत सिंह सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। उनकी मौत से पत्नी प्रतिभा व तीन वर्षीय पुत्र वेदांत का रो-रोकर बुरा हाल है। फौजी विवेक सिंह की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की स्वजन और ग्रामीण मांग की। कहना है कि जब तक आरोपितों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में ही होगा तब शव को गांव ले आया जाएगा। 

    पत्नी समेत पूरे परिवार की हालत खराब

    विवेक की मौत से पत्नी प्रतिभा व तीन वर्षीय पुत्र वेदांत और अन्य स्वजन की रो-रो कर हालत खराब है। प्रतिभा तो रोते-राेते बार-बार अचेत हो जा रही है। परिवार के साथ ही नाते-रिश्तेदार की महिलाएं प्रतिभा को संभालने में लगी हैं।

    कल होगा अंतिम संस्कार

    विवेक की मौत लखनऊ स्थित मिलिट्री हास्पिटल में हुई। इसके बाद वहीं पर शाम को शव का पोस्टमार्टम किया गया। घरवालों ने बताया कि देर रात तक विवेक का शव एंबुलेंस से घर लाया जाएगा। मंगलवार को अंत्येष्टि होगी।

    यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026 : प्रयागराज माघ मेला को लेकर यूपी रोडवेज का अनोखा प्लान, गांव से महानगर तक बसें करेंगी माघ मेला की ब्रांडिंग

    यह भी पढ़ें- संगम नगरी में प्रलोभन देकर मतांतरण कराने के मामले में 4 लोगों पर FIR, दो गिरफ्तार, विहिप कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन

     

     

    आक्रोशित स्वजन बोले- हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर नहीं करेंगे अंतिम संस्कार