कानपुर से प्रयागराज होते हुए बेंगलुरु के लिए 31 मई से चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बेहतरीन विकल्प
कानपुर से बेंगलुरु के लिए 31 मई से एक विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन शुरू हो रही है, जो प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन यात्रियों की लंबी प्रतीक् ...और पढ़ें

कानपुर से बेंगलुरु जाने वाली विशेष ट्रेन का लाभ प्रयागराज के यात्रियों को मिलेगा।
HighLights
कानपुर-बेंगलुरु विशेष ट्रेन 31 मई से होगी शुरू।
प्रयागराज जंक्शन पर मिलेगा महत्वपूर्ण ठहराव, यात्रियों को सुविधा।
कानपुर से प्रयागराज होते हुए बेंगलुरु के लिए 31 मई से चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बेहतरीन विकल्प
- काफी समय से बेंगलुरु के लिए यात्री मांग रहे थे सीधी ट्रेन
- कानपुर से चलेगी ट्रेन, प्रयागराज में मिला अहम ठहराव
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। काफी समय से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए कानपुर सेंट्रल से सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) के बीच एक नई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 31 मई से शुरू होने वाली यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे संगम नगरी के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए एक बेहतरीन विकल्प मिल गया है।
ट्रेन संख्या 04131 प्रत्येक रविवार को कानपुर से चलकर रात 8:20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04132 प्रत्येक बुधवार को बेंगलुरु से चलेगी और शुक्रवार तड़के 03:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह सेवा 31 मई से 12 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।
23 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर व एसी दोनों श्रेणी के कोच हैं। प्रयागराज जंक्शन के अलावा यह ट्रेन शंकरगढ़ और मानिकपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी। रेलवे के इस कदम से न केवल बेंगलुरु में कार्यरत प्रोफेशनल्स और वहां पढ़ने वाले छात्रों को लाभ होगा, बल्कि दक्षिण भारत के अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा भी सुगम हो जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।