विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निजी ब्लड सेंटरों पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, गंभीर खामियां मिलने पर प्रयागराज के एक को ड्रग विभाग ने बंद कराया

By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 31 Oct 2026 02:24 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज के बाई का बाग स्थित कान्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर को ड्रग विभाग ने गंभीर अनियमितताओं के कारण बंद कर ...और पढ़ें

गंभीर खामियां मिलने पर प्रयागराज के बाई का बाग मोहल्ले में स्थित एक ब्लड सेंटर को ड्रग विभाग ने बंद कराया।

गंभीर खामियां मिलने पर प्रयागराज के बाई का बाग मोहल्ले में स्थित एक ब्लड सेंटर को ड्रग विभाग ने बंद कराया।

HighLights

  1. शहर के बाई का बाग स्थित कान्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में मिली अनियमितता

  2. ड्रग विभाग की छापेमारी में अन्य तीन ब्लड सेंटर में भी सुरक्षा मानक अधूरे मिले

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। निजी ब्लड सेंटरों पर आंख मूंद कर भरोसा कर रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइए, ब्लड (खून) की गुणवत्ता के बारे में एक बार विचार जरूर कर लीजिए। ड्रग विभाग की छापेमारी में बाई का बाग स्थित कान्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में व्यापक रूप से खामियां मिलीं हैं।

इसमें न मेडिकल अफसर मिले और न ही स्टाफ नर्स और तकनीकी सुपरवाइजर रहे। जबकि प्रत्येक दिन रक्तदान और जरूरतमंदों को ब्लड दिए जाने का क्रम चलता रहा। ड्रग निरीक्षक ने इस सेंटर को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया और भंडार में उपलब्ध लगभग 50 यूनिट ब्लड को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में भेजे जाने का निर्देश दिया।

पिछले दिनों आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर जिले में चार निजी ब्लड सेंटरों में छापेमारी हुई। 28 से 30 अक्टूबर तक ब्लड सेंटर में सुरक्षा मानक, प्रोटोकाल और गुणवत्ता की सघन जांच की गई।

कान्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में पता चला कि मेडिकल अफसर, स्टाफ नर्स और तकनीकी सुपरवाइजर नहीं आ रहे हैं जबकि इनके नाम पर रजिस्टर में हस्ताक्षर रोज हो रहे हैं। ड्रग निरीक्षक ने पूछताछ की तो मौके पर मिले लोग टालमटोल करने लगे। अभिलेख मांगने पर पता चला कि मई 2026 में पंजीकरण हुआ था और जून में संचालन शुरू हुआ। प्रतिदिन लगभग 10 यूनिट ब्लड दान होने की बात पता चली। इस सेंटर से जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराए जाने की गति भी उतनी ही अधिक मिली।

ड्रग निरीक्षक सुनील कुमार रावत ने बताया कि चार ब्लड सेंटरों की जांच हुई है। गोपनीय सूचनाओं के आधार पर लखनऊ मुख्यालय से जांच का आदेश हुआ था। कहा कि कान्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर को गंभीर खामियां मिलने पर बंद कराया गया है। इसमें ब्लड की जांच का प्रोटोकॉल भी पूरा नहीं किया जा रहा था। इसकी सूचना ड्रग नियंत्रक के पास भेजी गई है। अन्य तीन ब्लड सेंटर में भी सुरक्षा मानक अधूरे पाए गए।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में ठांय-ठांय... गोली लगने से एक युवक घायल; इलाज में देरी को लेकर आक्रोशित घरवालों का अस्पताल में हंगामा

यह भी पढ़ें- PDA कार्यालय में ही होगी फ्लैटों की रजिस्ट्री, प्रयागराज के आवंटियों को तहसीलों के चक्कर लगाने के झंझट से मिलेगी मुक्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।