Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत; हंगामा कर रहे लोगों से पुलिस की झड़प

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 02:28 PM (IST)

    प्रयागराज के यमुनापार स्थित कोरांव नगर पंचायत में डंपर ने बाइक सवार एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। महिला अपने पति और बेटे के साथ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रयागराज के कोरांव में डंपर से कुचलकर महिला की मौत से गमगीन व आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस। जागरण 

    संसू, जागरण, कोरांव (प्रयागराज)। यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ।  नगर पंचायत में कोरांव-मेजा मार्ग पर स्थित स्कैनिंग सेंटर के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में  टक्कर मारा। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय महिला फातिमा बेगम सड़क पर गिर गई और उसे कुचलते हुए वाहन आगे बढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बेटा सकुशल हैं। 

    सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में मारी टक्कर

    घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी गांव निवासी मोहम्मद नौसे पत्नी फातिमा बेगम और 20 वर्षीय बेटे के साथ निमंत्रण में शामिल होने के लिए कोरांव जा रहे थे। कोरांव-मेजा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे फातिमा बेगम सड़क पर गिर गई और डंपर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा 

    हादसे में मोहम्मद नौसे और उनका बेटा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर कुछ देर के लिए झड़प की स्थिति भी बनी रही। बाद में पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    पुलिस ने डंपर वाहन की पहचान कर ली है

    इस संबंध में कोरांव थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर वाहन की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसका चालक पुलिस की हिरासत में होगा। कहा कि मृतक महिला के परिवार के लोगों की ओर से दी जा रही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज शीतगृह हादसा : मृतकों के परिवार के लोगों को मिलेगा 61 लाख रुपये मुआवजा, कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन को देनी होगी राशि

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज शीतगृह हादसा : मृतकों के परिवार के लोगों को मिलेगा 61 लाख रुपये मुआवजा, कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन को देनी होगी राशि