प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
प्रयागराज के सदियापुर करेली में 22 वर्षीय विवाहिता अर्चना निषाद अपने घर में फंदे पर लटकी मिलीं, जिससे उनकी संदिग्ध ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
प्रयागराज में 22 वर्षीय विवाहिता अर्चना निषाद फंदे पर लटकी मिलीं।
मायके वालों ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
करेली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सदियापुर करेली में रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता अर्चना निषाद की बुधवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह घर में फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष आत्महत्या की बात कह रहा है। फिलहाल मौत का साफ नहीं है। करेली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि सदियांपुर निवासी अर्चना निषाद की शादी कुछ साल पहले मुकेश निषाद की साथ हुई थी ।
मुकेश निषाद ऑटो चलाकर परिवार का भरोसा करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। अर्चना के पिता की भी मौत हो चुकी है। परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी हुई थी। बुधवार रात अर्चना अपने कमरे में थी। रात को पति मुकेश ने दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो अर्चना फंदे पर लटकी थी।
खबर पाकर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया जबकि ससुराल वालों का कहना है कि महिला के ऐसा नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष करेली सचिदानंद का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है। कारण साफ नहीं है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
