UP के 151 न्यायिक अधिकारियों को सुपर टाइम पे स्केल मिलेगा, इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के 151 न्यायिक अधिकारियों को सुपर टाइम पे स्केल प्रदान करने की अधिसूचना ...और पढ़ें

UP के 151 न्यायिक अधिकारियों को सुपर टाइम पे स्केल मिलने संबंधी अधिसूचनाएं इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने जारी किया है।
HighLights
न्यायिक अधिकारियों की सूची हाई कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर
जिला जज स्तर के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को बड़ा लाभ मिलेगा
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा (एचजेएस) के कुल 151 अधिकारियों को सुपर टाइम पे स्केल प्रदान करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, यह लाभ यूपी उच्चतर न्यायिक सेवा नियम, 1975 के नियम 27-ए के तहत दिया गया है।
क्या हैं दो शर्तें?
यह वेतनमान दूसरे राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय किया गया है। हालांकि इस मामले में दो शर्तें भी लगाई हैं। पहला, यदि इस विषय को लेकर हाई कोर्ट या सर्वोच्च न्यायालय में कोई याचिका लंबित है तो उसका अंतिम निर्णय इस आदेश पर लागू होगा। दूसरा जिन अधिकारियों की वरिष्ठता अभी अंतिम रूप से निर्धारित नहीं हुई है, उनके मामले में वरिष्ठता के अंतिम निर्धारण के बाद ही यह लाभ पक्का माना जाएगा।
लंबे समय से वेतनमान निर्धारण का इंतजार था
इस फैसले से जिला जज स्तर के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। लंबे समय से वेतनमान निर्धारण का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह अधिसूचना राहत भरी मानी जा सकती है। सुपर टाइम पे स्केल पाने वाले न्यायिक अधिकारियों की सूची हाई कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।