Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षक भर्ती के ई-अधियाचन पोर्टल के लिए यूएटी पर शिक्षा आयोग की भी मुहर, भर्ती प्रक्रिया तेज व पारदर्शी बनेगी

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 03:12 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल को अंतिम रूप दिया है। माध्यमिक और उच्च शि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। एडेड विद्यालयों/महाविद्यालयों एवं कुछ अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्तियों की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

    पोर्टल अगले सप्ताह लाइव होने की उम्मीद है

    ई-अधियाचन पोर्टल के लिए यूजर एक्सेप्टेंस टेस्टिंग (यूएटी) पर माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के बाद अब शिक्षा सेवा चयन आयोग ने भी हस्ताक्षर कर उसे पिछले दिनों कार्मिक विभाग को भेज दिया। अब कार्मिक विभाग से हस्ताक्षर हो जाने के बाद उसे लाइव करने के लिए एनआइसी को भेज दिया जाएगा। ऐसे में शिक्षा सेवा चयन आयोग का पोर्टल अगले सप्ताह लाइव होने की उम्मीद है।

    इन संस्थानों में होगी शिक्षक भर्ती

    शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से प्रदेश में बेसिक, एडेड माध्यमिक, एडेड महाविद्यालय सहित कुछ और संस्थानों में शिक्षक भर्तियां की जानी हैं। इन भर्तियों के लिए अधियाचन (रिक्तियों का प्रस्ताव) आनलाइन माध्यम से भेजने और प्राप्त करने करने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल विकसित किया गया है। ई-अधियाचन भेजने और प्राप्त करने वाले संस्थानों में सामूहिक रूप से अधियाचन भेजने का परीक्षण कर लिया है।

    कमियां दूर की गईं 

    इसमें जो कमियां सामने आईं थी, उसे एनआइसी ने दूर कर अंतिम रूप दे दिया है। इसके बाद अब यूएटी पर सहमति की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। कार्मिक विभाग की ओर से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद एनआइसी द्वारा पोर्टल को लाइव किया जाएगा। इसी के साथ संबंधित विभाग आनलाइन माध्यम से शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज सकेंगे।

    24 हजार रिक्तियों का अधियाचन भेजा जाएगा

    प्रथम चरण में उच्च शिक्षा की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राचार्य तथा माध्यमिक शिक्षा की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी), प्रधानाचार्य, संबद्ध प्राइमरी में सहायक अध्यापक पदों को मिलाकर 24,000 से ज्यादा रिक्तियों का अधियाचन आनलाइन भेजा जाएगा। इसी के साथ नई शिक्षक भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत; हंगामा कर रहे लोगों से पुलिस की झड़प

    यह भी पढ़ें- मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह में एक घंटे AI का होगा प्रशिक्षण, स्कूल महानिदेशक का शिक्षा कर्मियों को निर्देश