Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में न्याय न मिलने पर विवाहिता ने मांगी इच्छामृत्यु, महिला आयोग के दखल के बाद पति समेत 6 लोगों पर FIR

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 02:00 AM (IST)

    स्वार कोतवाली, रामपुर की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दुष्कर्म, उत्पीड़न और दहेज मांगने के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग से इच्छामृत्य ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण, रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाने के साथ इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी। इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पति सहित छह आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि शादी से पहले उसके पति ने निकाह का झांसा देकर उसे ऋषिकेश ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

    पीड़िता के दबाव में आरोपित ने निकाह तो कर लिया, लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का कहना है कि पति उससे अलग रहता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

    महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन नशीली दवाएं खिलाई गईं और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे जिंदा जलाने और हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज में कार, नकदी और अन्य सामान की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।

    इस संबंध में कई बार पुलिस और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने महिला आयोग, लखनऊ में शिकायत दर्ज कर इच्छामृत्यु की मांग की।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पति, ससुर, सास, ननद, देवर और चचिया ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली संजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- रामपुर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित