Wedding Muhurat 2026: फरवरी में शादियों की झड़ी, 17 दिनों तक गूंजेगा बैंड-बाजा; नोट करें मार्च तक की सभी तिथियां
खरमास और शुक्र अस्त के कारण डेढ़ माह से रुके मांगलिक कार्य 4 फरवरी से फिर शुरू होंगे। पंडित नवनीत शर्मा के अनुसार, फरवरी में विवाह के कई शुभ मुहूर्त ह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
संवाद सहयोगी, जागरण, रामपुर। पिछले वर्षों में प्रायः मकर संक्रांति के दिन सूर्य के धनु से मकर राशि में संचरण करने के साथ उत्तरायण होते ही खरमास समाप्त हो जाता था और अगले दिन से शुभ, मांगलिक व वैवाहिक लग्न आरंभ हो जाते थे। इस बार ग्रह, नक्षत्रों, वार, करण का ऐसा चक्कर पड़ा कि खरमास समाप्त होने के 21 दिनों बाद चार फरवरी से बैंड-बाजा, बरात व शादी के लड्डुओं का क्रम शुरू होगा।
डेढ़ माह से रुके हुए मांगलिक कार्य 4 फरवरी से शुरू होंगे। खरमास के चलते 12 दिसंबर से मांगलिक कार्य नहीं हो रहे थे। पंडित नवनीत शर्मा ने बताया कि शुक्र अस्त की अवधि में भी विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, इससे दांपत्य जीवन में हानि होती है। 4 फरवरी के बाद से मांगलिक कार्य का सिलसिला होलिकाष्टक तक जारी रहेगा।
वर्ष 2026 में विवाह के लिए सबसे अधिक 17 शुभ मुहूर्त फरवरी माह में हैं। इस वर्ष ज्येष्ठ मास दो बार होगा। ऐसे में मलमास में विवाह नहीं होंगे। 2 से 31 मई तक और 1 से 29 जून तक ज्येष्ठ मास होगा। इस दौरान 15 मई से 17 जून तक मलमास रहेगा, जिसमें विवाह सहित सभी शुभ मांगलिक काम वर्जित रहेंगे।
इसके अलावा 25 जुलाई से 20 नवंबर तक चातुर्मास रहेगा। चातुर्मास में भगवान विष्णु के शयन काल के कारण विवाह और अन्य मांगलिक काम नहीं होंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार विवाह के लिए सूर्य, गुरु और शुक्र का उदित होना आवश्यक है। इनमें से किसी एक के भी अस्त या अशुभ स्थिति में होने पर विवाह मुहूर्त नहीं बनेगा।
ये हैं वैवाहिक मुहूर्त
फरवरी महीने में लग्न : 4, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
मार्च महीने में लग्न : 9, 10, 11, 12, 13,
चार फरवरी से 14 मार्च तक वैवाहिक लग्नों की धूम होगी। इस बार सूर्य धनु से मकर राशि और 14 जनवरी की रात 9:39 बजे उत्तरायण हो गए। लेकिन, शुक्रोदय एक फरवरी हुआ। शुक्र तीन दिनों तक बाल्यावस्था में रहते हैं, इसलिए चार फरवरी से विवाह आदि के लग्न मुहूर्त मिलना आरंभ होंगे। 14 व 15 मार्च से पुनः खरमास आरंभ हो जाएंगे।
- ज्योतिषाचार्य पंडित नवनीत शर्मा
यह भी पढ़ें- 750 KM लंबा हाईवे और रामपुर का साथ: जानें किन 22 गांवों की जमीन लेगी सरकार, मुआवजे पर आई बड़ी अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।