रामपुर: बीमार पति को जबरन ईसाई बनाने की कोशिश, संभल और बुलंदशहर के 6 लोग गिरफ्तार, बहू फरार
रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में एक बीमार व्यक्ति को जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के प्रयास के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतक ...और पढ़ें

पटवाई पुलिस द्वारा पकड़े गए धर्म परिवर्तन कराने के आरोपित। जागरण
HighLights
पटवाई थाना पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर की कार्रवाई, ग्रामीण की बहू भी है शामिल
संवाद सूत्र, पटवाई (संभल)। क्षेत्र में मतांतरण का मामला सामने आया है। ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में दो संभल और एक बुलंदशहर का है। दो आरोपित फरार हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की बहू भी शामिल है। यह मामला पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम मझरा निसबी का है।
यहां रहने वाले शेर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें कहा था कि उसके बेटे अशोक को बहू सुनीता एक माह पहले छोड़कर चली गई थी। बेटा तब स्वस्थ था। बहू ने मतांतरण कर ईसाई धर्म अपना लिया। इसके बाद वह बेटे को भी ईसाई बनाना चाहती थी।
वह अपने अन्य साथियों को लेकर घर आती और यहां सभी प्रार्थनाएं करते थे। बेटे को केमिकल युक्त जल देते थे। इससे बेटे की हालत खराब होने लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच की और शुक्रवार को शेर सिंह के घर से छह लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े लोगों में संभल जिले के थाना गढ़ी के नासरपुर निवासी नरेश, नासरपुर का ही तेजपाल और जिला बुलंदशहर के दरावर की रहने वाली मिथलेश पत्नी प्रेमचंद के अलावा यहां के थाना सैफनी के चंद्रपुर कला गांव का राजेंद्र, प्रभा पत्नी राजेंद्र और पटवाई थाना क्षेत्र के गौसमपुर निवासी करन सिंह शामिल हैं।
खबरें और भी
पुलिस को मिथलेश के पास से एक काला बैग बरामद हुआ, जिस पर प्रभु यीशु के प्रवचन लिखे थे। बैग में धार्मिक पुस्तक बाइबल तथा एक बोतल में तरल द्रव्य बरामद हुआ है। पटवाई थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि ये लोग गरीब, बीमार और अशिक्षित लोगों को अपनी प्रार्थनाओं और जल पिलाकर उनकी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर मतांतरण कराते हैं।
शिकायतकर्ता शेर सिंह के बेटे अशोक का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। अशोक के साढ़ू जोगेंद्र और पत्नी सुनीता पहले से ईसाई धर्म अपना चुके हैं। अब दोनों अपने अन्य साथियों की मदद से अशोक के घर जाकर भी प्रार्थना करके उसे भी ईसाई बनाने का प्रयास कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सुनीता और जोगेंद्र फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।