'बुरे वक्त के साथी को भुलाया नहीं जा सकता', इमरान मसूद का खुला ऐलान- सपा MLC शाहनवाज खान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने घोषणा की है कि सपा एमएलसी शाहनवाज खान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, भले ही सपा ने सहारनपुर देहात से आशु मलिक को प्रत्याशी बनाया हो। उन्होंने शाहनवाज खान के बुरे वक्त में साथ देने का हवाला देते हुए कहा वे अपना वादा निभाएंगे।
-1795752994081_m.webp)
HighLights
इमरान मसूद ने शाहनवाज खान को चुनाव लड़ाने का किया ऐलान।
सपा ने सहारनपुर देहात से आशु मलिक को बनाया प्रत्याशी।
शाहनवाज खान ने बुरे वक्त में इमरान मसूद का दिया साथ।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। गठबंधन के बीच पांच सीटों पर सपा के प्रत्याशी उतारने के बाद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सांसद व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने एक बार फिर ताल ठोकते हुए दावा किया कि शाहनवाज खान विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे और वह उन्हें लड़ाएंगे।
बयान का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा। गौर करने वाली बात यह है कि इमरान मसूद के करीबी शाहनवाज खान अभी समाजवादी पार्टी से एमएलसी हैं। शाहनवाज सहारनपुर देहात सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, जबकि समाजवादी पार्टी यहां से मौजूदा विधायक आशु मलिक को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
प्रसारित वीडियो में इमरान मसूद कह रहे है कि मैने खुला ऐलान किया हुआ है। एमएलसी शाहनवाज खान को चुनाव लड़ाउंगा। कहा कि वह राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे के सिपाही हैं। पार्टी जो कहेगी वह करेंगे, लेकिन ऐलान कर रखा है शाहनवाज चुनाव लड़ेंगे।
इमरान ने गठबंधन व आशु मलिक के सामने चुनाव लड़ाने के सवाल पर कहा कि पार्टी जो निर्धारित करेगी में वहीं करूंगा। मैंने टिकट की मांग नहीं की, लेकिन शाहनवाज को चुनाव लड़ाया जाएगा। इमरान से जब यह पूछा गया कि शाहनवाज में ऐसा क्या है? तब इमरान ने कहा कि शाहनवाज मेरा साथी है।
मेरे चुनाव में दिनरात खड़े रहने के साथ ही तन-मन-धन से मदद की, जो साथी मेरे बुरे वक्त में मेेरे साथ खड़ा रहा उसको भुलाया नहीं जा सकता है। परिस्थितियां चांहे जो भी हो शाहनवाज चुनाव लड़ेगा। मेरी बात गलत किसी को लग रही है तो लगे। जो वायदा किया है उसे पूरा किया जायेगा, यहीं इमरान मसूद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।