आज पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया जाएगा जासूस इकबाल भट्टी, 17 साल की सजा हुई पूरी
पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी, जिसने देवराज सहगल के नाम से सहारनपुर में फर्जी दस्तावेज बनवाकर जासूसी की थी, 17 साल की सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान को ...और पढ़ें

पाकिस्तानी जासूस जसपाल भट्टी की सजा पूरी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल की 17 साल की सजा पूरी होने के बाद अब उसको पाकिस्तान को सौंपा जाएगा। सोमवार को जिला अस्पताल में इकबाल भट्टी का मेडिकल कराया गया। इसके बाद अटारी बार्डर के लिए रवाना कर दिया गया। मंगलवार दोपहर में उसे पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया जाएगा। भट्टी वर्तमान में गौतमबुद्धनगर जेल में बंद था।
भट्टी अपनी पहचान छिपाकर सहारनपुर में रह रहा था। यहां उसने अपना नाम देवराज सहगल रख रखा था। इस नाम से उसने कई फर्जी दस्तावेज बनवा रखे थे। यहां वह कंप्यूटर सेंटर चला रहा था और पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं भेजता था। पंजाब पुलिस ने उसे साल 2008 में पटियाला से गिरफ्तार किया था। उसके पास से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज मिले थे। 22 मार्च 2025 को उसकी सजा पूरी हो गई थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान भेजे जाने की ख्वाहिश जाहिर की थी।
सजा पूरी होने के बाद तत्कालीन एसएसपी रोहित सजवाण ने गौतमबुद्धनगर जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय को पत्र भेजा था। तभी से उसको पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए आइबी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। करीब 12 दिन पहले आइबी की टीम ने भी अपनी रिपोर्ट दे दी थी। सोमवार को सहारनपुर लाकर उसका मेडिकल कराया गया। करीब दो घंटे तक चले मेडिकल के बाद उसको सुरक्षा एजेंसियां लेकर चली गईं।
पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की प्रक्रिया सोमवार की देर शाम पूरी कर दी गई। पुलिस व एजेंसियां सोमवार की शाम को ही भट्टी को अटारी बार्डर के लिए लेकर रवाना हो गईं। मंगलवार को दोपहर 12 बजे उसे पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया जाएगा। - मनोज यादव, एएसपी सहारनपुर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।