संसद का बड़ा दुर्भाग्य, राहुल गांधी जैसे व्यक्ति उसमें बैठे हैं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
कल्कि महोत्सव के दौरान आचार्य प्रमाेद कृष्णम ने बयान देते हुए कहा कि संसद का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे व्यक्ति उसमें बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें
-1764672083865.webp)
जागरण संवाददाता, संभल। कल्कि महोत्सव के दौरान आचार्य प्रमाेद कृष्णम ने बयान देते हुए कहा कि संसद का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे व्यक्ति उसमें बैठे हैं। उन्होंने कहा कि संसद की एक मर्यादा, गरिमा के साथ वह राष्ट्र का गौरव भी है और राष्ट्र के गौरव के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है।
तहसील क्षेत्र में ऐचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव के दौरान कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संसद और राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की संसद का बहुत ही बड़ा दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे व्यक्ति इस संसद के सदस्य हैं।
सनातन धर्म में प्रत्येक प्राणी के कल्याण की कामना की गई है। प्रत्येक जीव जंतु से हम प्यार करते हैं, लेकिन भारत की संसद की एक मर्यादा है। वह सांसदाें के लिए हैं, कुत्ताें के लिए नहीं है और राहुल गांधी इस संसद को क्या बनाना चाहते हैं। इसका जवाब तो राहुल गांधी देंगे, लेकिन भारत की संसद की एक मर्यादा व गरिमा के साथ राष्ट्र का गौरव है और राष्ट्र के गौरव के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है।
अगर राहुल गांधी को कुत्ते इतने पसंद है तो वह अपने स्थानीय आवास में पूरे देशभर के कुत्ते बुला लें। इसके साथ ही आचार्य ने कहा कि नरेन्द्र मोदी इस देश के गौरव हैं और जब तक नरेन्द्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री हैं तब तक यह भारत, भारत की संस्कृति, भारत की सभ्यता पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि भारत घुसपैठियों, आतंकवादियों, माओवादियों और पाकिस्तानियों के लिए कभी वेलकम नहीं करेगा। इसलिए मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी सही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।