2.13 लाख कटे वोटरों के लिए बड़ी खबर: फार्म-6 हुआ था रिजेक्ट तो अब फिर मिलेगा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका
संभल में मतदाता सूची से कटे नाम और निरस्त फार्म-6 आवेदकों को फिर से नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। चुनाव ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
अनुपस्थित, शिफ्टेड और अन्य श्रेणियों के साथ निरस्त फार्म-6 वालों पर रहेगा विशेष फोकस, बदले मानकों से पात्रों को मिलेगा मौका
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नए मतदाता जोड़ने के लिए घोषणा पत्र और एसआइआर 2003 की मतदाता सूची से संबंधित विवरण की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के बाद अब मतदाता सूची में नाम बढ़ाने की प्रक्रिया भी बदलेगी।
इसके तहत एसआइआर 2026 के दौरान अनुपस्थित, शिफ्टेड और अन्य श्रेणियों में शामिल रहे मतदाताओं के साथ निरस्त फार्म-6 आवेदकों की भी समीक्षा होगी। एसआइआर के दौरान जिले में करीब 2.13 लाख मतदाताओं के नाम कट गए थे।
पुनरीक्षण से पहले जिले में 15,70,306 मतदाता थे, जो घटकर 13,43,051 रह गए थे। हालांकि, इसके बाद विभिन्न प्रक्रियाओं से मतदाता संख्या में वृद्धि हुई और वर्तमान में जिले में 13,48,141 मतदाता हैं।
अब विशेष रूप से उन आवेदकों पर फोकस रहेगा, जिन्होंने नाम बढ़ाने के लिए फार्म-6 जमा किया था, लेकिन निर्धारित मानकों के अनुरूप दस्तावेज और विवरण उपलब्ध न होने के कारण आवेदन निरस्त हो गए थे।
उस समय आवेदन के मानक अलग थे, जबकि अब फार्म-6 का प्रारूप बदल गया है। ऐसे में निरस्त आवेदनों की विधानसभा वार समीक्षा कर पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
अनुपस्थित, शिफ्टेड और अन्य श्रेणियों के मतदाताओं की भी जांच होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एआरओ की निगरानी में समीक्षा होगी और डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खंडेलवाल इसकी निगरानी करेंगे।
12 नवंबर से 11 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे, 28 दिसंबर तक उनका निस्तारण होगा और चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
समीक्षा में प्रमुख फोकस
- अनुपस्थित मतदाता की समीक्षा
- शिफ्टेड मतदाता की समीक्षा
- अन्य श्रेणियों के मतदाता की समीक्षा
- नाम बढ़ाने के लिए जमा निरस्त फार्म-6 के आवेदक की समीक्षा
- बदले मानकों के अनुसार पात्र आवेदकों की पहचान और नाम शामिल कराने की क्रिया
निरस्त फार्म-6 आवेदनों की विधानसभा वार समीक्षा कराई जाएगी। अनुपस्थित, शिफ्टेड और अन्य श्रेणियों के मतदाताओं पर भी फोकस रहेगा। बदले प्रारूप के अनुसार पात्र आवेदकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
- अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल।
यह भी पढ़ें- पकड़ने गए तो खुद ही शिकार बन गए! संभल में जाल से छूटकर कुत्ते का तांडव, सभासद समेत 2 को काटा