बदायूं-बिजनौर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, राहगीरों ने दी थी परिवार वालों को सूचना
बदायूं-बिजनौर मार्ग पर इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अल्लापुर निवासी बंटू की मौत हो गई। राहगीरों ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
बदायूं-बिजनौर मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पीपली गांव के पास घटना।
राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, मृत घोषित।
जागरण संवाददाता, संभल। बदायूं-बिजनौर मार्ग पर बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना के पीपली गांव के पास बुधवार देर शाम करीब नौ बजे सड़क हादसे में अल्लापुर गांव निवासी बंटू की मृत्यु हो गई। राहगीरों ने बंटू को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा और अल्लापुर में परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर बंटू के भाई जितेंद्र को भी फोन किया गया। जितेंद्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में बताया कि उसे फोन पर जानकारी मिली थी कि उसका भाई सड़क किनारे घायल पड़ा है। इसके बाद घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
