विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधार कार्ड दिखाते ही फ्री मिली यूपी रोडवेज बस की टिकट, खुश हो गईं बुजुर्ग महिलाएं

Updated: Mon, 31 Aug 2026 09:27 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को ...और पढ़ें

यूपी रोडवेज बस।

यूपी रोडवेज बस।

HighLights

  1. 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा।

  2. लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना लागू हुई।

  3. यात्रा के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

संवाद सहयोगी, शामली। प्रदेश सरकार की ओर से लागू की गई लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत अब 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में आजीवन निश्शुल्क यात्रा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में आर्थिक राहत और सुगमता प्रदान करना है।

60 वर्ष की महिलाओं ने रोडवेज बसों में उठाया योजना का लाभ

रविवार को शामली रोडवेज बस अड्डे पर योजना के क्रियान्वयन की पड़ताल की गई। जिसमें पता कि अभी योजना का प्रचार-प्रसार अधिक न होने से वरिष्ठ महिलाओं को योजना की पूरी जानकारी नहीं है। कुछ महिलाओं को जानकारी मिली लेकिन आधार कार्ड नहीं मिला। रविवार को धर्मवीरी, महमूदा, उर्मिला और परमेश्वरी ने रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा कर प्रदेश सरकार की इस योजना की खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस योजना से गरीब बुजुर्ग महिलाओं को राहत मिलेगी।

लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना बस स्टैंड पर पड़ताल

रोडवेज बस स्टैंड के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि नई स्थाई योजना के तहत उम्र की पुष्टि अनिवार्य कर दी गई है। यात्रा के दौरान महिलाओं को अपनी आयु प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र अथवा अन्य कोई मान्य सरकारी पहचान पत्र दिखाने वाली वरिष्ठ महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। पहचान पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर उम्र का सत्यापन किया जा रहा है। भविष्य में यह भी मानिटर किया जाएगा कि सभी मार्गों के परिचालक इस नियम का एकसमान और पारदर्शिता से पालन करें।

हालांकि इस योजना का सही लाभ मिलना शुरू हो गया है, 60 वर्ष आयु व इससे अधिक की महिला को निश्शुल्क यात्रा के समय उम्र का सत्यापन करने वाला पहचान पत्र दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें- रेलवे GM ने गोरखपुर स्टेशन पर QR कोड से खरीदी बिस्किट, खाने-पीने की स्टॉलों पर देखी साफ-सफाई

'सरकार की इस योजना का पहली बार लाभ पाकर बहुत अच्छा लगा। योजना से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। योजना के लिए सरकार की सराहना करती हूं। धर्मवीरी पत्नी वीरसैन, 67 वर्ष निवासी लूंब, जनपद बागपत'

'सरकार की जनकल्याणकारी योजना के लिए सरकार बधाई की पात्र है। हम जैसी महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। लाभ पाकर महसूस हुआ सरकार महिलाओं की जरूरतों का ख्याल रख रही है। महमूदा पत्नी याकूब, 69 वर्ष निवासी बिराल, बागपत'

'लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना का लाभ लेने के लिए रविवार को शामली से मेरठ के लिए यात्रा की थी, सुबह छह बजे परिचालक को पहचान पत्र दिखाया तो उन्होंने कहा कि अभी योजना का लाभ शुरू नहीं हुआ है। जिसके चलते वापसी में भी आधार कार्ड नहीं दिखाया और बस का टिकट खरीद कर यात्रा की। समुद्री देवी पत्नी सतपाल, 70 वर्ष निवासी पीरखेड़ा, शामली'

यह भी पढ़ें- देहरादून में मूसलाधार बारिश से आफत: मालदेवता में सड़क बही, घरों में घुसा पानी; कई गांव से संपर्क कटा

मुजफ्फरनगर-शामली रूट पर रविवार को दो महिलाओं को 60 वर्ष से अधिक की महिला यात्राियों के लिए शुरू की गई लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना का लाभ दिया गया। उर्मिला देवी व परमेश्वरी देवी को मुजफ्फरनगर से शामली की निश्शुल्क यात्रा कराई गई।

-

रोहित, परिचालक रोडवेज बस

रविवार को रूट पर गई बसें सोमवार को जमा होगी, जिसके बाद जानकारी मिलेगी कि रविवार को कितनी बसों में कितनी 60 वर्ष से अधिक महिलाओं की यात्रा निश्शुल्क हुई है।

-

राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रोडवेज बस स्टैंड शामली दिनेश गहलोत