अंकित बालियान हत्याकांड: जिम के बाहर गोलियां बरसाकर भागे शूटर, CCTV में कैद हुए संदिग्ध, STF और 200 पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में 200 पुलिसकर्मी, एसटीएफ और एसओजी टीमें जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज में युवा ...और पढ़ें

रियाणवी गायक अंकित बालियान । जागरण
HighLights
अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में 200 पुलिसकर्मी लगे।
एसटीएफ, एसओजी और आठ थानों की टीमें शामिल।
सीसीटीवी में युवा शूटरों की पहचान, पुलिस कर रही छापेमारी।
जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए आठ थानों की पुलिस फोर्स, एसओजी और सर्विलांस टीम सहित कुल 200 पुलिसकर्मियों को राजफाश के लिए लगाया गया। शामली पुलिस के सहयोग के लिए मेरठ जोन के एडीजी ने एसटीएफ को भी हत्याआरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगाया है।
घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए नई उम्र के शूटरों को भेजा गया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चार बदमाशों में से दो ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे, जबकि एक बदमाश पीठ पर बैग टांगे हुए था।
यह भी पढ़ें- अंकित बालियान ने 54M व्यूज वाले गाने से ही पाया था फेम, विक्की त्यागी हत्याकांड पर बनाया था ‘भरी कोर्ट में गोली’
पुलिस की जांच टीमें मोबाइल सर्विलांस, डंप डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के भागने के रूट को ट्रैक कर रही हैं। लोनी सीमा और हरियाणा सीमा से सटे इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शामली एसपी ने सोनीपत के एसपी और सीआइए टीम से भी हत्याकांड को लेकर वार्ता की है।
