विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा था अंकित बालियान, पुलिस खंगाल रही रंजिश का एंगल

Updated: Thu, 27 Aug 2026 02:53 PM (IST)

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस चुनावी रंजिश समेत कई एंगल से जांच कर रही ...और पढ़ें

वार्ड तीन में लगे अंकित बालियान के पोसटर। वीडियो ग्रैब

वार्ड तीन में लगे अंकित बालियान के पोसटर। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या।

  2. पुलिस चुनावी रंजिश के एंगल से कर रही जांच।

  3. अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में थे।

जागरण संवाददाता, शामली। जिला पंचायत चुनाव में अंकित बालियान ताल ठोकने वाला था। वह बाबरी क्षेत्र के वार्ड तीन से तैयारी कर रहा था। जगह-जगह उसके बैनर और पोस्टर भी लगे हुए हैं। इसके चलते ही उसका गांव में लगातार आना-जाना हो रहा था। हत्याकांड के बाद पुलिस अब चुनावी रंजिश को देखते हुए भी जांच कर रही है। वहीं, कुछ समय पहले हरियाणा में भी अंकित बालियान का कोई विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल में जुट गई है।

बुधवार शाम जैसे ही नाला पटरी मार्ग पर स्थित जिम से हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान बाहर निकले, तभी उन पर चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस दौरान 20 राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि वह बाबरी क्षेत्र के वार्ड तीन से जिला पंचायत की तैयारी कर रहे थे।

परिवार और दोस्तों ने कमान भी संभाल रखी थी, और बैनर-पोस्टर भी लगे हुए थे। अंकित बालियान इसके चलते ही लगातार गांव में आ-जा रहे थे। चर्चा है कि गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर से कुछ विवाद भी था। हालांकि ग्रामीण विवाद की बात से इनकार कर रहे हैं।

उधर, बताया गया कि करीब चार-पांच महीने पहले अंकित का हरियाणा में भी कोई विवाद हुआ था। पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कई टीम जांच में जुटी हैं। हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: ताबड़तोड़ फायरिंग से पुलिस के इकबाल को चुनौती, धड़ाधड़ गिरे शटर; बंद हुए दरवाजे

जांच में पता चला कि अंकित जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी कर रहा था। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी लगे हैं।