CM Yogi आज शामली और बिजनौर के दौरे पर, नवनिर्मित PAC का करेंगे निरीक्षण; जनसभा भी संबोधित करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामली और बिजनौर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। ...और पढ़ें

आज बिजनौर और शामली के दौरे पर सीएम योगी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामली और बिजनौर जिले के दौरे पर रहेंगे। वहां करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
शामली के ऊंचागांव में सीएम योगी सबसे पहले पीएसी वाहिनी का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने देर रात तक युद्धस्तर पर तैयारी पूर्ण कराने का कार्य किया।
पीएसी वाहिनी का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से ऊंचागांव स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में पहुंचेंगे। यहां वह लगभग 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रही 50वीं वाहिनी पीएसी के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निरीक्षण करेंगे। परियोजना लगभग पूर्ण हो चुकी है।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे वह सड़क मार्ग से ऊंचागांव पीएसी परिसर पहुंचेंगे और 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से बिजनौर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक यादव एवं पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने पीएसी परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
खबरें और भी
कार्यक्रम स्थल पर विशेष इंतजाम
वहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने भी पीएसी वाहिनी परिसर और विजय सिंह पथिक महाविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य इंतजामों की जानकारी ली। सड़कों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया गया है। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय परिसर में भीड़ की सुगम निकासी के लिए एक दीवार हटाकर अतिरिक्त निकास मार्ग बनाया गया है।
बिजनौर भी जाएंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने जनसभा की सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। जनसभा स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
देर शाम मंडलायुक्त, डीआईजी मुरादाबाद ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ जनसभा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। वही जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी भाजपा नेताओं के साथ वर्धमान कॉलेज पहुंचे और अधिकारियाें से अब तक हुई तैयारी की जानकारी हासिल की।
वर्धमान कॉलेज परिसर में गुरुवार की देर शाम से जनसभा स्थल पर बैरिकेडिंग लगाए जाने का काम शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह से ही कॉलेज परिसर में मंच और पंडाल बनाने का काम तेजी से शुरू हुआ।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ जनसभा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
अफसरों ने जनसभा स्थल का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त और डीआईजी ने संयुक्त रूप से मौके पर माैजूद अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के आदेश दिए। देर शाम जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद भरतेंद्र सिंह, विधायक सदर पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी, सीपी सिंह और दीपक गर्ग उर्फ मोनू वर्धमान कॉलेज परिसर में पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों से अब तक हुई तैयारी की जानकारी हासिल की। प्रभारी मंत्री ने दावा किया कि जनसभा में 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।