Trending

    Delhi-Dehradun highway पर बेहोश मिला था कपल, युवक की हुई मौत; युवती वेंटीलेटर पर

    By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 24 Feb 2026 07:22 PM (IST)

    शामली में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक कार में प्रेमी युगल बेहोश मिले। युवक की मौत हो गई। युवती गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सूत्र, बाबरी (शामली)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाबरी क्षेत्र में बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी युगल कार में बेसुध पड़े थे। पुलिस ने दोनों को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कालेज के अस्पताल रेफर कर दिया। वह वेंटीलेटर पर है।

    सोमवार रात ही युवक का पोस्टमार्टम हुआ था और मंगलवार अलसुबह उसके स्वजन शव को ले गए थे। पैतृक गांव में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    सोमवार देर शाम करीब सात बजे कैड़ी मार्ग से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव हिरणवाड़ा की ओर एक स्विफ्ट डिजायर कार काफी देर से खड़ी थी। लोगों ने देखा तो उसके अंदर युवक और युवती अचेत अवस्था में थे। एक राहगीर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। उनको थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती को मेरठ रेफर कर दिया।

    युवक की पहचान 20 वर्षीय सूर्य कुमार पुत्र धर्मेंद्र निवासी गांव तमेला गढ़ी थाना दोघट (बागपत) और युवती की पहचान 20 वर्षीय स्वाति शर्मा पुत्री रमेश निवासी गांव धनौरा टिकरी थाना दोघट (बागपत) के रूप में हुई। रात करीब आठ बजे स्वजन मौके पर पहुंचे। युवक के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में कक्षा सात की दो छात्राओं ने स्कूल में निगल लिया सल्फास

    थानाध्यक्ष बाबरी राहुल सिसौदिया ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गाड़ी से कुछ इंजेक्शन व सल्फास आदि सामान मिला है। मामले में जांच जारी है। रात में ही युवक का पोस्टमार्टम कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे युवक के स्वजन शव को अपने साथ बागपत ले गए थे। वहीं, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। वह मेरठ मेडिकल कालेज में वेंटीलेटर पर है।

    पापा, आज खेलने जाना है, गाड़ी लेकर जा रहा हूं...
    युवक के रिश्तेदारों ने बताया कि सूर्य कबड्डी का खिलाड़ी था। वह बड़ौत के जाट कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। जबकि युवती बुढ़ाना के कालेज से बीएससी कर रही थी। सूर्य सुबह पिता से बोलकर आया था कि उसे आज कबड्डी खेलने जाना है, इसलिए वह गाड़ी लेकर जा रहा है। वहीं, युवती के स्वजन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।

    चार साल से था प्रेम प्रसंग, दोनों अपने घर से बुढ़ाना गए थे बागपत

    प्रेमी युगल का करीब चार वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार सुबह से ही दोनों अपने-अपने घर से बुढ़ाना गए थे। स्वाति बुढ़ाना के एक कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा बताई गई है, जबकि युवक सूर्य इंटर का छात्र था। दोनों के बीच करीब चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।