Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shamli Accident: पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्‍कर, आठ महीने की गर्भवती मह‍िला और उसके पत‍ि की मौत

शामली में एक पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्‍टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि महिला आठ महीने की गर्भवती थी। पति अस्पताल लेकर जा रहा था।

By abhishek kaushik Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 02 Apr 2024 01:12 PM (IST)
Hero Image
हादसे में बाइक सवार पत‍ि-पत्नी की मौत।- सांकेति‍क तस्‍वीर

जागरण टीम, चौसाना। शामली के चौसाना में टोडा चौराहे पर पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि महिला आठ महीने की गर्भवती थी और उसका पति अस्पताल लेकर जा रहा था।

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव बल्लामजरा निवासी इमरान अपनी पत्नी जिंदी व दो वर्षीय बच्‍ची के साथ शामली जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जा रहा था। जैसे ही टोडा गांव के निकट पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रही एक पिकअप वैन की बाइक से भिड़ंत हो गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ऊन सीएचसी में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबक‍ि किशोरी की हालत गंभीर है।

आठ महीने की गर्भवती थी मह‍िला  

स्वजन ने घटना का विरोध किया और पिकअप वैन को पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि महिला आठ महीने की गर्भवती थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें