विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर: मर्डर से पहले शामली के होटल में ठहरे थे, गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा

Updated: Mon, 31 Aug 2026 07:53 AM (GMT+05:30)

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए, जिन पर 50 हजार का ...और पढ़ें

घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस। इंसेट में अंकित बालियान की फाइल फोटो।

घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस। इंसेट में अंकित बालियान की फाइल फोटो।

HighLights

  1. अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर मुठभेड़ में ढेर।

  2. शूटरों ने हत्या से पहले शामली के होटल में रात बिताई।

  3. पुलिस ने शूटरों की प्रेमिकाओं से भी पूछताछ की।

जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटर मार गिराए हैं। दोनों शूटरों पर कल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे। सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया। बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए।

इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है। जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश ढेर हो गए।

ankit shooter shamli

शूटरों की फोटो।

20 अगस्त को शामली में एक होटल में रुके थे शूटर

इससे पहले रविवार को पुलिस सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई थी। पुलिस और एसटीएफ की टीमों को पता चला है कि घटना से छह दिन पहले दो शूटर 20 अगस्त को शामली में बस स्टैंड के निकट एक होटल में रुके थे। यहां उन्होंने रात बिताई। अलगे दिन सुबह वापस हरियाणा चले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करनाल निवासी दोनों शूटरों की प्रेमिका से भी पुलिस ने संपर्क कर पूछताछ कर जानकारी जुटाई। चूंकि दोनों शूटर अपनी-अपनी प्रेमिका के टच में थे।

फिलहाल पुलिस ने होटल की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा रविवार को दिनभर होटल भी बंद रहा। आसपास के लोगों ने बताया कि लगातार होटल में पुलिस की टीम जांच को आ रही है।

21 की सुबह होटल छोड़कर गए, 25 अगस्त को भी कर सकते थे हत्या

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने से पहले 20 अगस्त की रात भी दो शूटर शामली में आए थे। उन्होंने बस स्टैंड के निकट एक होटल में कमरा लिया और रात भर यहीं रहे थे। पुलिस सूत्रों का दावा है कि 25 अगस्त को भी बदमाश अंकित बालियान की हत्या कर सकते थे, लेकिन उस दिन उनको न तो जिम का पता था और न ही मौका लग सका। इसके बाद 26 अगस्त की शाम आकर उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया।

शूटर आर्यन और सत्यम की प्रेमिका से भी पुलिस ने की है पूछताछ

हत्याकांड से पहले और बाद तक भी दो शूटर अपनी प्रेमिका के संपर्क में होने की बात सामने आई है। शूटरों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने दोनों की प्रेमिकाओं से पूछताछ की। चर्चा प्रेमिका को हिरासत में लेने की भी है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी।

पुलिस खंगाल रही होटल का रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि करनाल के दोनों शूटर घटना के दिन ही शामली आए थे। उनकी ही प्रेमिका से पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि इनसे अलग दो अन्य शूटर है वह होटल में रुके थे। वहीं, जिस होटल में बदमाश ठहरे थे, वह पिछले दो दिनों से बंद पड़ा है। शनिवार रात पुलिस की टीम ने होटल पहुंची और सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों के अनुसार रविवार को दिनभर होटल बंद रहा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शूटर पहचान पत्र जमा करके ठहरे थे या बिना किसी आईडी के उन्हें कमरा दिया गया था।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर हुए ढेर, मुठभेढ़ में घायल हुए दो पुलिसकर्मी

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: पिता का आक्रोश, बोले - इंसाफ नहीं मिला तो खुद लेंगे बदला