भट्ठे पर 40 मजदूर बंधक, न रुपये दिए गए और न राशन; बच्चों को दूध तक नहीं मिला
Shamli News : शामली के चौसाना में एक भट्ठे पर 40 मजदूरों को 10 दिन तक बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने प ...और पढ़ें

चौसाना के खोड़समा में बंधक बनाए गए मजदूर l जागरण
संवाद सूत्र, चौसाना (शामली)। चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा स्थित भट्ठे पर निनाना (जिला मुजफ्फरनगर) के 40 मजदूरों को 10 दिन तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मजदूरों को न तो मजदूरी दी गई और न ही खाने की व्यवस्था थी। भूख से बेहाल मजदूरों ने शुक्रवार देर शाम डायल-112 पर सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही बंधक लोगों के साथ मारपीट की गई।
कुछ दिन पहले खोड़समा में संचालित भट्ठे पर जावेद, शाहनवाज, शमशाद समेत कई परिवार ईंट पथाई का काम करने आए थे। मजदूरों का कहना है कि 10 दिनों से उन्हें जबरन रोका गया। न रुपये दिए गए और न राशन। बच्चों के लिए दूध तक नहीं था। इसके बाद जावेद ने डायल 112 पर काल की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मजदूरों का आरोप है कि उसी दौरान भट्ठा मालिक के 10-12 लोग आ गए पुलिस के सामने ही मारपीट और अभद्रता की गई।
घटना की सूचना पर चौसाना पुलिस भी पहुंच गई। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकाकर चुप रहने को कहा जा रहा था। भट्ठा मालिक रोहताश ने बताया कि उन्होंने एडवांस में ही ठेकेदार के खाते में रुपये दे दिए थे। अब मजदूर कार्य करने से मना कर रहे हैं। इसकी जानकारी ठेकेदार को भी दे दी थी।
यह भी पढ़ें- 'जमानत पर आते ही पत्नी की हत्या कर दूंगा', जेल जाते हुए प्रदीप ने दी धमकी; पत्नी के प्रेमी को उतारा था मौत के घाट
मारपीट और अभद्रता का आरोप पूरी तरह से गलत है। पुलिस की जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूरों को सुरक्षित उनके घर भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है, और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।