यूपी के इस जिले में 23 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, Flipkart-Myntra जैसी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
शामली में 23 फरवरी को सेंट आरसी आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिला सेवा योजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस मेले में फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जै ...और पढ़ें

शामली में 23 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला - एआई जनरेटेड तस्वीर
जागरण संवाददाता, शामली। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। जिला सेवा योजन कार्यालय और सेंट आरसी आइटीआइ के संयुक्त तत्वाधान में 23 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन माजरा रोड स्थित सेंट आरसी आइटीआइ परिसर में होगा। एकेएस जाब प्लेसमेंट के माध्यम से आयोजित इस मेले में देश की प्रतिष्ठित ई-कामर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट व मिंत्रा हिस्सा लेंगी।
प्रधानाचार्य विवेक मित्तल ने बताया कि टेक्निकल स्टाफ, डेटा एंट्री आपरेटर, वेयर हाउस एसोसिएट और वैन डिलीवरी ब्वाय पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास (फ्रेशर और अनुभवी दोनों पात्र) भाग ले सकेंगे।
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, मुफ्त भोजन, नाश्ता और बस सेवा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात यह है कि युवा अपने नजदीकी जिले जैसे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, पानीपत या दिल्ली-एनसीआर में कार्यस्थल चुन सकते हैं।
बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडेटा के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच मेले में उपस्थित हो सकते हैं। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा और सफल उम्मीदवारों को तत्काल नियुक्ति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- जिला न्यायालय में 24 फरवरी को होगी पाकिस्तानी नागरिक सबा की जमानत पर सुनवाई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।